गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केंद्रीय मंत्री की कोठी में बेटे के दोस्त की हत्या

None 2023-09-01 11:03:41
केंद्रीय मंत्री की कोठी में बेटे के दोस्त की हत्या

लखनऊ । केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) की कोठी में एक युवक की सिर में गोली मारकर मर्डर कर दिया गया है ,मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास उर्फ आशू की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम (Forensic Team) मौके पर पहुंच गई है। मृतक विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त है । लखनऊ डीसीपी राहुल राज (DCP Rahul Raj) ने बताया कि रात में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे के घर पर देर रात तक खाना पीना चला जिसमे 6 लोग शरीक हुए थे उसके बाद यह हादसा हो गया

जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। मर्डर की वजह का पता लगाया जा रहा है।'' खून से लथपथ शव केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के कोठी के अंदर मिला है। उसके सिर में गोली लगी थी।

लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।''
घर में कौन-कौन रहता था? इस पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी।

वो फ्लाइट से आ रहा है। विनय आप लोगों के साथ कब से था? जवाब में मंत्री ने कहा कि वह 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रहता था। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम परिजनों के साथ हैं। जब मुझे घटना का पता चला, तो मैंने ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, किन हालातों में हत्या हुई? यह जांच का विषय है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जांच में सच सामने आएगा। मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर