गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विनेश फोगाट  ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

None 2024-08-07 09:00:56
विनेश फोगाट  ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

 

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई 

पेरिस ,(Shah Times) । भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबलों में लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।इस जीत के साथ विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

https://www.instagram.com/reel/C-WuTjvvLXA/?igsh=NDI2ZHhxOXZuMmFh

29 वर्षीय विनेश ने पेरिस ओलंपिक में पदक पक्का कर लिया है।यह ग्रीष्मकाली खेलों में उनका पहला पदक होगा।सेमीफाइनल में विनेश ने पहले पीरियड में पैसिविटी के जरिए 1-0 की बढ़त ली।दूसरे पीरियड में वह और अधिक आक्रामक नज़र आईं और अपनी बढ़त को 5-0 करते हुए मुकाबला जीत लिया।इससे पहले फोगाट ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 हराया।

फोगाट ने मैच के पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली।दूसरे पीरियड में लिवाच ने मजबूत वापसी की लेकिन फोगाट ने अपनी चुनौती बरकरार रखी और यूक्रेनी पहलवान को हरा दिया।इससे पहले फोगाट ने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलंपिक 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था।उससे पहले फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 कुश्ती मुकाबले में जापान की टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।पहले पीरियड के बाद सुसाकी ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली।

विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर