गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिये मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ 28.1 प्रतिशत मतदान

None 2024-10-01 12:00:48
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिये मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ 28.1 प्रतिशत मतदान

श्रीनगर (Shah Times) जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिये तीसरे चरण का मतदान जारी है। इसमें 39.18 लाख मतदाता जम्मू के मैदानों से लेकर कश्मीर के पहाड़ों तक फैले 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

https://twitter.com/ECISVEEP/status/1840987091683217645

40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा सीटें हैं, जबकि बारामुला में सात, बांदीपोरा में तीन और कुपवाड़ा जिले में छह सीटें हैं।

जानकारी के अनुसार अभी 11 बजे तक 28.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतदाताओं के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं। कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए भी विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है।

https://youtu.be/lKkDte9lTLQ?si=ZKZoP6thiXZsX8xM

मतदान केंद्रों के आसपास के क्षेत्र पर नियंत्रण, मतदान कर्मियों और आम जनता के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आने-जाने की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। अधिकारी ने बताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विभिन्न राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा किए गए जोरदार प्रचार को देखते हुए ऐसा लगता है कि आज बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए आएंगे। पहले दो चरण के चुनाव 18 और 25 सितंबर को हुए थे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर