गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जम्मू कश्मीर में जारी है मतदान, दोपहर 3 बजे तक हुई 46.12 फीसदी वोटिंग

None 2024-09-25 16:09:34
जम्मू कश्मीर में जारी है मतदान, दोपहर 3 बजे तक हुई 46.12 फीसदी वोटिंग
इस समय दोपहर 3 बजे तक 46.122 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा रियासी में 63.91% वोटिंग हुई, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 22.62% वोट पड़े। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- जहां कभी वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान होता था, आज वहां रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।

श्रीनगर (Shah Times) जम्मू-कश्मीर में लगभग 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आज 26 सीटों पर दुसरे दौर का मतदान जारी है। 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। इसमें 25.78 लाख मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

दोपहर 3 बजे का आंकड़ा आया सामने

इस समय दोपहर 3 बजे तक 46.122 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा रियासी में 63.91% वोटिंग हुई, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 22.62% वोट पड़े। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- जहां कभी वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान होता था, आज वहां रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।

हर सीट का आंकड़ा आ रहा है सामने

दुसरे फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। दूसरे फेज में 131 कैंडिडेट्स करोड़पति और 49 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है। वोटिंग के दौरान उन्होंने कहा- PDP, NC और कांग्रेस की सरकारों में यहां डर का माहौल था।

उमर अब्दुल्ला दो जगह से लड़ रहे हैं चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

24 विधानसभा सीटों पर 18 को हो चुका है मतदान

18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर