गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मतदान की तैयारी पूरी थम गया प्रचार

None 2024-04-18 06:00:55
मतदान की तैयारी पूरी थम गया प्रचार


नवीन मंडी स्थल से आज रवाना होगी पोलिंग पार्टिया


मुजफ्फरनगर ,नदीम सिद्दीकी,(Shah Times।) पहले चरण के लिए होने वाली वोटिंग को जिला पुलिस प्रशासन के साथ ही अब वोटर भी तैयार हो चुका है। प्रचार के अंतिम समय में सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताकत झौंक दी तो वहीं पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव के लिए जिले की छह विधानसभा क्षेत्र को 25 जोन और 169 सेक्टरों में विभाजित किया है।


मुजफ्फरनगर में सांसद चुनने के लिए जिले की चार विधानसभा सीटों के साथ ही मेरठ की सरधना सीट पर मतदान होगा। इन पांच सीटों के लिए 18.16 हजार वोटर अपना वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं। जिले में मतदान के लिए 1972 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इन पर टीमों को 18 अप्रैल को भेजा जायेगा, इसी के साथ ही बुधवार की शाम चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग गया। जनपद मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में विभाजित हैं। खतौली, मुजफ्फरनगर सदर, चरथावल और बुढ़ाना विधानसभा सीटों के मतदाता जहां मुजफ्फरनगर का सांसद चुनने के लिए वोटिंग करेंगे तो पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर विधानसभा सीटों के वोटर बिजनौर का सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की तैयारी में हैं।

मुजफ्फरनगर जिले की इन छह सीटों पर 21 लाख 12 हजार 751 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें 11 लाख 22 हजार 317 पुरुष, 9 लाख 90 हजार 311 महिला और 123 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं।और मीरापुर में 329167 वोटर हैं, इनमें 173620 पुरुष, 155532 महिला और 15 थर्ड जैंडर वोटर हैं। मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें 968265 पुरुष, 847875 महिला और 109 थर्ड जैंडर वोटर शामिल हैं।सबसे ज्यादा वोटर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में हैं, यहां तीन लाख 96 हजार 966 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता दो लाख 12 हजार 807 हैं। महिला मतदाता एक लाख 84 हजार 152 हैं। सात थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे कम वोट खतौली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 31 हजार 34 हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 75 हजार 314 हैं और महिला मतदाता एक लाख 55 हजार 699 हैं। यहां 21 वोट थर्ड जेंडर के है। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है।

162 शहरी और 706 पोलिंग बूथों को किया गया ऑनलाइन.

जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र की बुढ़ाना विधानसभा में कुल वोटर 396966, चरथावल में 346373, मुजफ्फरनगर सदर में 374415, खतौली में 331034 और मेरठ जनपद की सरधना सीट पर 372155 हैं। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा को 4-4 जोन में बांटा गया है। बुढ़ाना में 33 और चरथावल में 25 सेक्टर बनाये गये हैं। पुरकाजी में 3 जोन और 24 सेक्टर, मुजफ्फरनगर सदर में 3 जोन और 23 सेक्टर, खतौली में 5 और 31 सेक्टर तथा मीरापुर में 6 जोन और 33 सेक्टर बनाये गये हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में 9-9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं।


सभी छह विधानसभा सीटों पर 868 पोलिंग स्टेशनों में 1972 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं।


18 अप्रैल को इनके लिए नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी है। 162 शहरी और 706 ग्रामीण पोलिंग बूथों को आनलाइन किया जायेगा, जहां से मतदान पर निर्वाचन आयोग सीधी निगरानी कर सकेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर