गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

वैगनर के सैनिकों को घर लौटने या बेलारूस जाने का प्रस्ताव

None • 2023-06-27 11:35:55
वैगनर के सैनिकों को घर लौटने या बेलारूस जाने का प्रस्ताव

माॅस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने वैगनर निजी सैन्य समूह के सदस्यों से देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और घर लौटने या बेलारूस जाने का आग्रह किया है।

व्लादिमीर पुतिन ने रात देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके रूस के देशभक्त हैं और उनका बस इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा, “हम जानते है कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके और कमांडर भी रूसी देशभक्त हैं, जो अपने लोगों और राज्य के प्रति समर्पित हैं।” उन्होंने ज़ोर दिया कि सशस्त्र विद्रोह के दौरान उनकी जानकारी के बिना उनका इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि रूस में विद्रोह के आयोजकों ने देश और उनका अनुसरण करने वालों को धोखा दिया। उन्होंने वैगनर समूह के सैनिकों को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने, घर लौटने या बेलारूस जाने का प्रस्ताव दिया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने विद्रोह को रोकने वाले सभी रूसी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और विशेष सेवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, विशेष सेवाओं को धन्यवाद देता हूं जो विद्रोहियों के रास्ते में खड़े रहे। आप अपने कर्तव्य और लोगों के प्रति वफादार रहे हैं।”

उन्होंने विद्रोह के प्रयास को सुलझाने में मध्यस्थता की भूमिका के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को भी धन्यवाद दिया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने शनिवार को घोषणा की कि संभावित आतंकवाद को रोकने के लिए मास्को शहर, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शासन शुरू किया गया है। वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र विद्रोह आयोजित करने का प्रयास करने का आरोप लगने के बाद कार्रवाई की गई।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार रूस की सरकार और वैगनर निजी सैन्य समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बाद में लुकाशेंको की मध्यस्थता के जरिए समझौता किया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सोमवार को घोषणा की कि स्थिति सामान्य होने के कारण मास्को, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की कानूनी व्यवस्था रद्द कर दी गई है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर