गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीतीश कुमार के इंडिया एलायंस छोड़ने की चर्चा के बाद अगले कदम का इंतजार

None 2024-01-27 19:40:08
नीतीश कुमार के इंडिया एलायंस छोड़ने की चर्चा के बाद अगले कदम का इंतजार

कांग्रेस का दावा नीतीश कुमार इंडिया एलायंस के साथ है एनडीए की ओर जाने की संभावना कम है।

पटना,(Shah Times )।बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इंडिया एलायंस छोड़ने की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों उत्सुकता से नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए राजद से नाता तोड़ने के मुद्दे पर  नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट कर दें तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पत्ते खोल देंगे।

 भाजपा भी इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वह भी इस संबंध में नीतीश कुमार की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रही है।भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने  कुमार का नाम लिए बगैर उनसे इस दलदल से बाहर निकलने की अपील की। एक अन्य हिंदू फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि न तो  नीतीश कुमार और न ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अब तक अपनी मंशा साफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भूमिका तभी शुरू होगी जब  कुमार महागठबंधन से बाहर निकलने की औपचारिक घोषणा करेंगे।

इस बीच राजद ने  नीतीश कुमार के फैसले के आधार पर अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए विधायक दल की अहम बैठक की। समझा जाता है कि बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों से अपील की कि वे महागठबंधन सरकार में पिछले डेढ़ साल के दौरान राजद की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने अपने विधायकों को मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि  नीतीश कुमार जहां चाहें वहां जाएं। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष अपने समर्थन में पार्टी विधायकों की कोई भी परेड आयोजित करने से इनकार करते हुए विधायकों से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने दावा किया कि  नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं और उनके राजग की ओर जाने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि  नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के नेता हैं।इस बीच बक्सर से वापस आते ही  नीतीश कुमार ने जदयू कोर कमेटी की आपात बैठक भी की।

 बैठक में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हुए।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी पूर्णिया में एक बैठक बुलाई, जहां यह पता चला कि 19 में से केवल 10 विधायक बैठक में शामिल हुए जबकि नौ की अनुपस्थिति स्पष्ट है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायक जदयू नेता अशोक चौधरी के संपर्क में हैं और राजग सरकार को समर्थन दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर