गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुबह सुबह हरी घास पर चलने से मिलता है कई रोगों से छुटकारा

None 2024-07-04 23:36:09
सुबह सुबह हरी घास पर चलने से मिलता है कई रोगों से छुटकारा

सुबह उठकर बस नंगे पांव हरी घास पर चलना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

कई बार हम तन से नहीं बल्कि अपने मन से बीमार होते हैं। ये बीमारी किसी दुख दर्द वाली नही होती बल्कि मन दुखी होता है। ऐसे में हमारा किसी भी काम में नहीं लगता। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हम आपके लिए एक बहुत ही शानदार उपाय लेकर आए हैं। जी हां ऐसे में सुबह उठकर बस नंगे पांव घास पर चलना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

दिनभर की भागदौड़ और दुनियांभर की टेंशन से आजकल लोग सबसे ज्यादा स्ट्रेस से बीमार हो रहे हैं। असल में शरीर में होने वाली ज्यादतर बीमारियों की जड़ है स्ट्रेस। जितना ज्यादा हम सोचते हैं उतने ही विचार हमारे मन को परेशान करते हैं। हमें उतनी ही ज्यादा एंग्जायटी होती है और हम समय के साथ ओवरथिंकर बन जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि हम अपने विचारों पर कंट्रोल करें और थोड़ा सोचना कम कर दें। साथ ही जरूरी है कि हम अपनी एंग्जायटी पर काम करें क्योंकि यही है जिसकी वजह से हमें नींद नहीं आती, हार्मोनल हेल्थ खराब रहता है और हम मोटापा, पेट और दूसरी बीमारियों के शिकार होने लगते हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए हम आपको बहुत की आसान उपाय बताने वाले है।

सुबह जब आप नंगे पांव हरी घास पर चलते हैं तो ये स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। दरअसल, घास का हरा रंग दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस को कम करता है। जब आप इस पर चलते हैं तो इससे एंडोर्फिन endorphins जिसे feel-good hormones कहते हैं ये बढ़ता है और इससे स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।

जब आप हरी घास पर नंगे पैर चलते हैं, तो पृथ्वी की सतह के इलेक्ट्रॉन आपके शरीर में स्थानांतरित होते हैं और आपके शरीर से नकारात्मक चार्ज इलेक्ट्रॉन पृथ्वी द्वारा अवशोषित या निष्क्रिय हो जाते हैं। इससे आपके नेगेटिविटी कम होती है, ओर मन खुश ओर शांत रहता है। सुबह सुबह हरे घास पर चलने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है और हमारे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

आपको बता दें कि घास पर अच्छी सैर आपके शरीर की सर्कैडियन लय को स्थिर करती है जिससे आपको रात में बेहतर नींद आती है। साथ ही अर्थिंग शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने में भी मदद करती है जिससे आप स्वस्थ रहते हैं।

आपको सुबह तब वॉक करना चाहिए जब घास पर ओस की बूंद हो। यानी कि गर्मियों में ये समय आपको सुबह 4: 30 से लेकर 6 बजे तक मिल जाएगा। इसी समय में आपको लगभग 30 मिनट हरी घास पर नंगे पांव चलना है। अगर आपको अच्छा महसूस हो रहा हो तो आप इससे ज्यादा भी चल सकते हैं। लेकिन, इतना भी चलना आपके लिए काफी होगा। तो, गर्मियों की सुबह उठकर घास पर जरूर चलें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर