शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एनएसईआरडी द्वारा जरूरतमंदों में गर्म कपड़े और कम्बल वितरित

None 2024-01-29 15:58:47
एनएसईआरडी द्वारा जरूरतमंदों में गर्म कपड़े और कम्बल वितरित

नई दिल्ली। पिछले सालों की तरह इस साल भी एनएसईआरडी सामाजिक संस्था (NSERD Social Society) ने "प्रोजेक्ट पहल " के तहत सुल्तानपुर में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कम्बल वितरित किए, जिसमें मेहमाने खसूसी डी एस पी. सुल्तानपुर अब्दुस सलाम खान रहे और अपने हाथों से कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनएसईआरडी (NSERD) की प्रोजेक्ट पहल सराहनीय है और हर जरूरतमंद की हर संभव मदद करना हमारी जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण कर्तव्य है। एनएसईआरडी (NSERD) के कल्याणकारी कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

एनएसईआरडी (NSERD) के अध्यक्ष मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा कि पूरे देश में प्राकृतिक आपदाएं, चाहे भूकंप (Earthquake) हो या बाढ़, हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर पीड़ितों को राहत देते हैं और उनके दुख में शामिल होते हैं। सर्दी के मौसम में भी गरीबों और जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़ों का वितरण कई वर्षों से जोर-शोर से चल रहा है।

यूपी के को-ऑर्डिनेटर मुहम्मद ऐश ने कहा कि देश में ठंड का मौसम अपने चरम पर है, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो कंबल आदि नहीं खरीद सकते, इसलिए उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर मुहम्मद सलमान, अबू सुफियान, नदीम अहमद, मुहम्मद कामिल, इनामुल्लाह सिद्दीकी, चांद बाबू, अहमद जमान आदि मौजूद रहे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर