गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पहाड़ों पर लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

None 2023-07-07 18:27:04
पहाड़ों पर लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

ग्राम पंचायतों से जिलों तक अफसरों को मुस्तैद रहने को कहा

बचाव एवं राहत के लिए तैयार रहने के दिए गए हैं निर्देश
आपदा की स्थिति की सूचना के लिए जारी किए गए नंबर्स

देहरादून। (M. Faheem 'Tanha') राज्य में बारिश से नदियों के जलस्तर बढ़ रहा है। हरिद्वार, नैनीताल व पिथौरागढ़ में नदियों के बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर सावधानी बरतने और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ को वर्षा के कारण उत्तराखण्ड राज्य के संबंधित जनपदों में नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं |

सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मंडल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जलस्तर एवं पूर्वानुमान के अनुसार बाणगंगा (Raisi) हरिद्वार, धौलीगंगा (kanjyoti) पिथौरागढ़ एवं कोसी (Betalghat) नैनीताल (Nainital) नदियों में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में सावधानियां बरतने के लिए प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पुलिस चौकी-थाने भी हाई अलर्ट पर
आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक , ग्राम विकास अधिकारी , ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में
बने रहने को कहा गया है। समस्त पुलिस चौकी व थानों को भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मोबाइल-फोन स्विच ऑफ नहीं करने, अधिकारीगण को बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने को कहा गया है।

केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट पर करें मॉनिटरिंग
संबंधित अधिकारियों को नदियों के जलस्तर बढ़ने से कहीं पर लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था करने, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने, नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर करने, केन्द्रीय जल आयोग के लिंक http//ffs.india-water.gov.in से जलस्तर-खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गए है |

आपदा की सूचना इन नंबर्स पर दें
समस्त संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315 2664316, फैक्स नं 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नं. 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर तत्काल देने के भी निर्देश जारी किए गए हैं |

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर