शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

हम बीजेपी सरकार की ब्लैकमेल की सियासत से डरते नहीं

None • 2024-02-23 15:36:15
हम बीजेपी सरकार की ब्लैकमेल की सियासत से डरते नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार उसके बैंक खाते सील कर तथा कंपनियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का डर दिखाकर ब्लैकमेल की सियासत कर रही है, लेकिन कांग्रेस इन सबसे डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को दबाने के लिए भाजपा जो भी चाल चले और जैसी भी राजनीति करे, उससे हम डरने वाले नहीं है और भाजपा सरकार की हर कोशिश को करारा जवाब देते रहेंगे।

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार कांग्रेस पर आर्थिक हमला कर, कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से 2016 में नोटबंदी हुई थी उसी तरह अब मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ 'खाता बंदी' अभियान चला रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं और उसके हर हथकंडे का डटकर मुकाबला करेंगे। मोदी सरकार की यह ब्लैकमेल की राजनीति 'हफ्तावसूली' का प्रतीक है।"

https://twitter.com/INCIndia/status/1760915872309539016?t=HcoELfDPBIQ-G5FywHgBfg&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

प्रवक्ता ने कहा "साल 2018 से 2023 के बीच करीब 30 निजी कंपनियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों ने एक्शन लिया और फिर इन्हीं कंपनियों से पिछले चार साल में भाजपा को 335 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। ये 'हफ्ता वसूली' है। एक तरफ कांग्रेस के खिलाफ उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति हो रही है तो दूसरी तरफ निजी कंपनियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग हो रहा है ताकि उनसे हफ्ता वसूली हो सके।"

उन्होंने कहा '"जिस तरह मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र प्रकाशित किया था, क्या उसी तरह 'हफ्ता वसूली' पर श्वेतपत्र प्रकाशित करेंगे। सरकार कहती है कि उनकी फंडिंग में पारदर्शिता है तो क्या चुनाव आयोग ने न्यूज पोर्टल से जो जानकारी ली है, आप उसका खण्डन करेंगे। अगर आपकी नीयत साफ है तो क्या आप सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच स्वीकार करेंगे। यह लोकतंत्र के खिलाफ है, लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सत्ता पाने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं।"

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर