सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

वजन घटाने वाला इंजेक्शन अब भारत में लॉन्च,जानें पूरा मामला

None 2025-03-24 15:27:53
वजन घटाने वाला इंजेक्शन अब भारत में लॉन्च,जानें पूरा मामला

वजन घटाने वाला इंजेक्शन अब भारत में लॉन्च। 3,500 रुपये में 2.5 मिलीग्राम इंजेक्शन। जानें इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स, कीमत और क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे। भारत में मोटापे का संकट और समाधान।

नई दिल्ली (शाह टाइम्स): मोटापा घटाने वाली और मधुमेह रोधी दवा मोनजारो अब भारत में उपलब्ध हो गई है। इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मंजूरी मिलने के बाद अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है। यह दवा अपने वजन घटाने और मधुमेह नियंत्रण के फायदों के लिए चर्चा में है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर भी बहस जारी है। आज 'सेहतनामा' में हम मोनजारो के बारे में विस्तार से जानेंगे- यह कैसे काम करती है, इसके क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे, इसकी कीमत और संभावित जोखिम क्या हैं।

भारत में मोटापे का संकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत में बढ़ते मोटापे पर चिंता जताई थी। 2021 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में 23% पुरुष और 24% महिलाएं अधिक वजन की शिकार हैं। मोटापा न सिर्फ जीवनशैली को प्रभावित करता है, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में मोनजारो जैसी दवा क्या इस संकट का समाधान हो सकती है?

https://shahtimesnews.com/know-the-reason-why-bill-gates-does-not-use-iphone/

मोनजारो क्या है?
मोनजारो एक ऐसी दवा है, जिसे मूल रूप से टाइप-2 मधुमेह के इलाज के लिए विकसित किया गया था, लेकिन इसके वजन घटाने के प्रभाव ने इसे मोटापे से जूझ रहे लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया। यह अमेरिकी कंपनी एली लिली की एक इनोवेटिव दवा है, जिसे अब भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है।

मोनजारो कैसे काम करता है?
डायटीशियन जया ज्योत्सना के अनुसार, मोनजारो शरीर में दो हॉरमोन्स- GLP-1 (ग्लूकागन जैसा पेप्टाइड-1) और GIP (ग्लूकोज पर निर्भर इंसुलिनोट्रोपिक पॉलीपेप्टाइड) की नकल करता है। ये हॉरमोन खाने के बाद सक्रिय होते हैं और निम्नलिखित तरीके से काम करते हैं:
इंसुलिन बढ़ाना: ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
भूख कम करना: पेट भरे होने का एहसास देता है, जिससे खाने की इच्छा घटती है।

इस तरह यह दवा न सिर्फ मधुमेह को काबू करती है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करती है।

क्लिनिकल ट्रायल में क्या पाया गया?
मोनजारो के प्रभाव को समझने के लिए दो बड़े वैश्विक ट्रायल किए गए:

  1. वजन घटाने के लिए
  • 2,539 अधिक वजन वाले या मोटे लोगों पर अध्ययन।
  • 72 हफ्तों में:
  • 15 मिलीग्राम डोज: औसतन 21.8 किलोग्राम वजन कम।
  • 5 मिलीग्राम डोज: औसतन 15.4 किलोग्राम वजन कम।
  • डाइट और एक्सरसाइज के साथ बेहतर नतीजे।
  1. मधुमेह नियंत्रण के लिए
  • 40 हफ्तों के ट्रायल में ब्लड शुगर (A1C) स्तर 2.4% तक कम।
  • अन्य मधुमेह दवाओं के साथ प्रभावी।

ये नतीजे बताते हैं कि मोनजारो मोटापे और मधुमेह दोनों के लिए एक शक्तिशाली हथियार हो सकता है

भारत में मोनजारो की कीमत
मोनजारो इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध है और इसे सप्ताह में एक बार लेना होता है। इसकी कीमत इस प्रकार है:
2.5 मिलीग्राम इंजेक्शन: 3,500 रुपये प्रति शीशी।
5 मिलीग्राम इंजेक्शन: 4,375 रुपये प्रति शीशी।
मासिक खर्च: शुरुआती 2.5 मिलीग्राम डोज के लिए 14,000 रुपये (4 खुराक)।

साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
जया ज्योत्सना बताती हैं कि मोनजारो जैसे वजन घटाने वाली दवाओं के कुछ जोखिम हो सकते हैं:
पाचन पर असर: मेटाबॉलिक रेट धीमा होने से पाचन धीमा हो सकता है।
सामान्य दुष्प्रभाव: जी मिचलाना, उल्टी, कब्ज, डायरिया, थकान, सिरदर्द।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी दवाएं बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं लेनी चाहिए।

दुनिया में मोनजारो की चर्चा
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने मोनजारो जैसे वजन घटाने वाली दवाओं की तारीफ की है। हॉलीवुड सितारे जैसे चेल्सी हैंडलर और ट्रेसी मॉर्गन भी इसका इस्तेमाल स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि, कई विशेषज्ञ इन दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल पर सवाल उठाते हैं।

मोनजारो से जुड़े आम सवाल

  1. यह किसके लिए है?
    टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए।
  2. क्या यह सुरक्षित है?
    क्लिनिकल ट्रायल में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी।
  3. कब और कैसे लेना है?
    सप्ताह में एक बार इंजेक्शन, डोज डॉक्टर तय करेगा।
  4. वजन कितनी जल्दी कम होगा?
    हफ्तों से महीनों तक लग सकते हैं, डाइट और एक्सरसाइज जरूरी।
  5. साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
    जी मिचलाना, उल्टी, कब्ज आदि; गंभीर स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

जोखिमों को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज
मोनजारो भारत में मोटापे और मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। हालांकि, इसके फायदों के साथ-साथ जोखिमों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप इसे लेने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर