गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इंटरनेशनल क्रिकेट से वेस्टइंडीज के शेन डाउरिच ने लिया संन्यास

None • 2023-12-01 16:13:57
इंटरनेशनल क्रिकेट से वेस्टइंडीज के शेन डाउरिच ने लिया संन्यास

एंटीगुआ । वेस्टइंडीज टीम (west indies team) के विकेटकीपर शेन डाउरिच (Shane Dowrich) ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

शेन डाउरिच (Shane Dowrich) को तीन दिसंबर से शुरू होने वाले इंग्लैंड एकदिवसीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम (west indies team) में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने डाउरिच की जगह किसी अन्य नाम पर फैसला नहीं किया है, कप्तान शाई होप विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

आईसीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) में पदार्पण करने वाले डाउरिच ने 2019 में बंगलादेश के खिलाफ एक एकदिवसीय मुकाबला खेला।

वह नियमित रूप से टेस्ट टीम में रहे है। उन्होंने 35 मैच खेले हैं और 29.07 की औसत से 1570 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 90 खिलाड़ियों को आउट भी किया। सीडब्ल्यूआई के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा, “हम वेस्टइंडीज के लिए खेल में शेन के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

बास्कोम्बे ने कहा, “वह एक अनुशासित, कड़ी मेहनत करने वाले क्रिकेटर हैं, उन्होंने हमेशा स्टंप के आगे और पीछे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 2019 में उनकी एक यादगार श्रृंखला थी जब उन्होंने बारबाडोस में घरेलू धरती पर एक उत्कृष्ट टेस्ट शतक बनाया और हमें इंग्लैंड को हराने और विजडन ट्राफी जीतने में मदद की।”

उन्होंने कहा, “मैं संन्यास लेने के उनके फैसले का सम्मान करते हैं और मानते हैं कि इसे लेना आसान नहीं है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय मंच से दूर जा रहे हैं।”

https://shahtimesnews.com/after-withholding-consent-on-bills-the-governor-cannot-send-them-to-the-president/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर