गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्याज और लहसुन के पानी का सेवन करने से कौन से फायदे मिलते हैं।

None 2025-10-06 17:25:03
प्याज और लहसुन के पानी का सेवन करने से कौन से फायदे मिलते हैं।
प्याज और लहसुन के पानी का सेवन करने से कौन से फायदे मिलते हैं। लहसुन और प्याज का उपयोग खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अधिकतर लोग ही प्याज और लहसुन का सेवन खाने में करते हैं। लेकिन, कुछ लोग लहसुन की कलिया खाना भी पसंद करते हैं। आप चाहें तो लहसुन और प्याज का पानी भी पी सकते हैं। लहसुन और प्याज, दोनों ही विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इन दोनों को पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। आइए, जानते हैं कि लहसुन और प्याज का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं? प्याज और लहसुन के अलग-अलग सेवन से होने वाले लाभों के बारे में आपने कई बार सुना होगा। इन दोनों ही चीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। प्याज और लहसुन के सेवन से आप शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लहसुन और प्याज के कॉम्बिनेशन का साथ मिलाकर सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपने इन दोनों चीजों से होने वाले लाभों के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन और प्याज का पानी भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो आइए इस पानी को पीने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं। लहसुन और प्याज का जूस पीने के फायदे। इम्यूनिटी बूस्ट होना। लहसुन और प्याज का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह पानी पीकर आप खुद को कई तरह की मौसमी समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं। पाचन-तंत्र और बॉडी डिटॉक्स होना। लहसुन और प्याज का पानी पीने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप अपच, कब्ज और गैस जैसी परेशनियों का सामना कर रहे हैं, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन और प्याज के पानी में मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है। हार्ट के लिए लाभदायक। हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी प्याज और लहसुन का पानी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। लहसुन और प्याज का पानी पीने से हार्ट ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। स्किन के लिए फायदेमंद। लहसुन और प्याज का पानी त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। अगर आप त्वचा का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज सुबह लहसुन और प्याज के पानी का सेवन जरूर करें। इस पानी को पीने से त्वचा की कोशिकाएं हेल्दी बनती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। वज़न कम करने में सहायक। प्याज और लहसुन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इस पानी को पीकर आप असरदार तरीके से वजन घटा सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलना। प्याज और लहसुन का पानी पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। इस पानी को पीकर आप खांसी-जुकाम और कफ जैसी परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत मिलना। बता दें कि प्याज और लहसुन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। कैसे बनाएं लहसुन प्याज का पानी लहसुन और प्याज का पानी पीने से कई समस्याएं ठीक होती हैं। इस पानी को बनाने के लिए आप एक पैन में पानी डालें। इसमें लहसुन और प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। फिर आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं। यह पानी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर