गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर को मिलते है कौन-कौन से फायदे?

None 2025-04-02 14:30:22
सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर को मिलते है कौन-कौन से फायदे?
  सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर को मिलते है कौन-कौन से फायदे? हम अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए बहुत से उपाय करते है। जिसके चलते हम कई चीजों को अपनी डाइट में भी शामिक करते है। इनमें कुछ चीजे तो ऐसी है जिनका हम खाली पेट सेवन करते है। इनमें एक खीरा भी शामिल है। वैसे तो खीरे को ज्यादातर लोग सलाद में शामिल करते है, लेकिन यदि खीरा खाली पेट खाया जाए तो इसके और भी ज्यादा फायदे मिलते है।    ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें सुबह खाने की सलाह दी जाती है। खीरा भी उन्हीं में से एक है। नाश्ते में खीरा खाना फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग सुबह खाली पेट खीरा खाते हैं इससे पेट की गर्मी शांत होती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। खासतौर से गर्मी के दिनें में सुबह खीरा खाना अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते है खाली पेट खीरा खाने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ मिलते है। चलिए जानते है सुबह नाश्ते में खीरा खाने से शरीर को कौन से लाभ मिलते है। सुबह खाली पेट खीरा खाने से मिलने वाले फायदें?   पानी की कमी पूरी करना सुबह खाली पेट एक खीरा खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिल जाता है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा है। सुबह खीरा खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। गर्मियों में बहुत से लोगों को पानी की कमा की शिकायत रहती है। ऐसे में एक खीरा खाने से ही शरीर को पानी की कमी से काफी हद तक बचाया जा सकता है। गर्मी से राहत मिलना खीरा खाने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिन लोगों को मतली, गैस और बदहजमी की शिकायत रहती है उन्हें सुबह खीरा खाने से लाभ होगा। आपको गर्मियों में सुबह खीरा जरूर खाना चाहिए। ऐसै करने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेंगी। लू का असर कम होना रोजाना एक खीरा सुबह खाने से गर्मी के दिनों में आपका बॉडी टेम्प्रेचर दिनभर बैलेंस रहेगा। खीरा में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। इससे गर्म हवाओं का असर शरीर पर कम होगा। शरीर में दिनभर पानी की कमी नहीं होगी और लू लगने से भी शरीर बचा रहेगा। वजन घटाने में सहायक  खीरा हमारे लिए वैसे तो बहुक फायदेमंद होता है इसी के साथ साथ खीरा हमारा वजन घटाने में भी सहायक होता है। सुबह खीरा खाने से वजन घटाने में मदद मिलेगी। इससे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। खीरा में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। त्वचा के लिए भी खीरा फायदेमंद है। खीरे से हम अपनी स्किन की भी सुरक्षा कर सकते है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर