गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्याज का रस बालों में लगाने से क्या उग सकते हैं नए बाल,आईए जानते हैं।

None 2025-09-27 18:34:56
प्याज का रस बालों में लगाने से क्या उग सकते हैं नए बाल,आईए जानते हैं।
क्या बालों में प्याज का रस लगाने से उग सकते हैं नए बाल,आईए जानते हैं। प्याज का रस एक ऐसा ही उपाय है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी प्याज के रस को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, प्याज में सल्फर और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देते हैं। ये डैमेज बालों में भी नई जान फूंकने का काम करते हैं। बालों की ग्रोथ करता है प्याज का रस बालों के लिए प्याज का रस हमेशा से फायदेमंद माना गया है। इसे लोग झड़ते बालों से लेकर लंबे बालों की समस्या तक के लिए भी इस्तेमाल करते रहे हैं। दरअसल, प्याज में सल्फर और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कि बालों के पोर्स में जाकर इन्हें जड़ों से पोषण पहुंचाते हैं और फिर डैमेज बालों में जान लाने का काम करते हैं। जब आप बाल और स्कैल्प में प्याज का रस लगाते हैं तो यह आपके बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ जड़ों से इसके झड़ने को रोकता है। इसके अलावा प्याज का सल्फर बालों को अंदर से घना बनाने में मदद करता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और इसका टैक्चर सही होता है। लेकिन, सवाल ये है कि सफेद बालों की समस्या के लिए आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आईए जानते हैं। बालों में कितनी देर लगाना चाहिए प्याज का रस प्याज का रस बालों में 30 मिनट से 1 घंटे तक लगाना सबसे अच्छा होता है। इसे बालों में लगाने के बाद सिर को शावर कैप से ढक लें ताकि रस अच्छी तरह से अपना काम कर सके। कुछ लोग इसे रात भर भी लगा कर रखते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है। इसे केवल 30 मिनट ही लगाएं। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि बालों से प्‍याज की स्मेल चली जाए। नए बाल उगाता है प्याज का रस प्याज का रस नए बाल उगाने में भी काफी मदद करता है। इससे गंजेपन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। सल्फर बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इनकी ग्रोथ बढ़ाता है और इनका टेक्स्चर सुधारने में भी मदद करता है। आइए जानें कि हेयर फॉल रोकने और बालों को हेल्दी बनाने के लिए प्याज के रस का कैसे इस्तेमाल करें। बालों में प्याज का रस कैसे लगाएं। प्याज के रस को लगाने के लिए आपको पहले अपने बालों के बीच से मांग निकालकर 2 भागों में बांट लेते है। अब प्याज के रस को उंगलियों से स्कैल्प पर लगाएं और फिर पूरे बालों में सिरों तक लगाएं। इसके बाद आधे से एक घंटे प्याज के रस को लगाए रखने के बाद शैंपू से बाल धो लें। अब प्याज के रस को हटा लें। इस नुस्खे को आप हफ्ते-दस दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 👉बालों में प्याज का रस लगाने से होने वाले फायदें। ➡️बता दें कि बालों में प्याज का रस लगाने से हेयर फॉल की समस्या से बचा जा सकता है। ➡️प्याज का रस लगाने से बालों की ग्रोथ होती है और रूखेपन की समस्या से बचा जा सकता है। ➡️बालों में प्याज का रस लगाने से डैंड्रफ की समस्या से बचा जा सकता है। इससे बालों का वॉल्यूम भी बढ़ता है। ➡️अगर आप सफेद बालों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो प्याज का रस लगाने से बालों का रंग काला होता है और नेचुरल चमक दिखाई देती है। ➡️बालों में प्याज का रस लगाने का सबसे अहम फायदा यही होता है कि इस रस को लगाने से स्कैल्प इन्फेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर