गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल

None 2024-06-02 22:55:19
तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया

नई दिल्ली,(Shah Times)।आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कहा कि आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों के पास उनके ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है और वह देश को बचाने के लिए जेल में जा रहे हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1797213719492968626?t=D7bQ1X1UbXuSbtxW0vr3KA&s=19

अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा। वहां मेरे साथ क्या-क्या होगा, मुझे नहीं पता।”उन्होंने कहा, ‘‘मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई।

”‘आप’ नेता ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान देश को बचाने के लिए प्रचार किया।सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की राहत मिली थी। यह 21 दिन अविस्मरणीय थे। इस दौरान एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, देश प्रथम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग के लिए तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताने वाले सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले दोपहर 3:30 बजे राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर