शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस ने टीएमसी के बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या कहा ?

None 2024-01-24 15:58:00
कांग्रेस ने टीएमसी के बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या कहा ?

ममता बनर्जी ने कहा, “ इंडिया गठबंधन के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है और हम राज्य की 42 लोकसभा सीटों पर अपनी ताकत से चुनाव लड़ेंगे”

नई दिल्ली,(Shah Times )। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के राज्य में इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने और अकेले चुनाव लड़ने की बुधवार को घोषणा की।

कांग्रेस ने  कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना इस गठबंधन का कोई महत्व नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने असम के गुवाहाटी में आज संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, “ममता ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए कोई कदम पीछे नहीं छोड़ेगे और उनकी इसी भावना के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।”सुश्री ममता के भारत जोड़ो न्याय यात्रा संबंध एक बयान पर उन्होंने कहा, “कुछ अवरोध आते रहते हैं उनको पार किया जा रहा है। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-24-jan-24/

ममता बनर्जी ने वर्दमान जिले से रवाना होने से पहले संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा, “ इंडिया गठबंधन के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है और हम राज्य की 42 लोकसभा सीटों पर अपनी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।”उन्होंने कहा “मेरा कांग्रेस के साथ कोई रिश्ता नहीं है। हम अकेले लड़ेंगे और अखिल भारतीय स्तर पर चुनाव के बाद निर्णय लेंगे।” उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में कांग्रेस को दो सीटें देना चाहती थी, लेकिन वे और सीटें चाहते थे, जो उनकी पार्टी को स्वीकार्य नहीं है।तृणमूल कांग्रेस नेता ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की भी आलोचना की। उन्होंने कहा “उनका पश्चिम बंगाल आने का कार्यक्रम है, लेकिन उनमें (कांग्रेस) हमें सूचित करने का शिष्टाचार तक नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 300 सीटों तक लड़ सकती है और अन्य पार्टियां भी चुनाव लड़ें।

तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी नेता हैं और उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है।”उन्होंने कहा, “सुश्री बनर्जी से बातचीत चल रही है और इसमें जो बाधाएं हैं उनका समाधान निकल आएगा। खुद सुश्री ममता ने कहा है कि भाजपा को हराना उनका कर्तव्य है, प्राथमिकता है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े उसे करेंगे। इसी भावना के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर रही है। गठबंधन में जो भी अड़चनें हैं उनको बातचीत से दूर किया जाएगा और इंडिया गठबंधन पूरे देश में मिलकर काम करेगा।”श्री रमेश ने कहा, “हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं और आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ भाजपा को हराना है। 

हिमंत बिस्व सरमा उस विचारधारा के प्रतीक हैं जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय किया है। यहां बिस्व सरमा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ श्री गांधी बोल रहे हैं। मैं असम के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।”उन्होंने कहा,“कल 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल पहुंचेगी और 26-27 जनवरी को आराम करने के बाद 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 20 मार्च तक समाप्त होने की संभावना है और 20 से 23 मार्च के बीच 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मुंबई पहुंचेगी और उसके बाद हमारा संगठन चुनावी प्रक्रिया में लग जाएगा। कल राहुल गांधी जी ने चुनाव का शंखनाद बजा दिया है, जो 5 न्याय पर आधारित है।

”इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नयी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय स्थापित करने के लिए ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हो रही है। देश को मौजूदा हालात में युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय की जरूरत है। 

उनका कहना था कि देश की बहुसंख्यक आबादी आज भी न्याय की सम्पूर्ण स्थापना से बाहर है। देश में 45 वर्षों में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है इसलिए युवा न्याय का मतलब है युवाओं को रोजगार मिले। लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है इसलिए भागीदारी का न्याय चाहिए। नारी न्याय से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और स्वतंत्र समाज का निर्माण करना है,किसान न्याय से किसानों को उनकी फसल के उचित दाम देना है और श्रमिक न्याय से श्रमिकों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है कांग्रेस सरकार उनको उचित मूल्य दिलाएगी।

उन्होंने कहा,“भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया जो उनकी तोप से नहीं डरी-वे बैरिकेड से क्या डरेंगे। हम न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो बाधा पैदा कर रहे हैं- वो न्याय द्रोही हैं।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर