शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

2000 रुपए के नोट पर रिजर्व बैंक ने क्या कहा? 

None 2024-07-02 10:00:34
2000 रुपए के नोट पर रिजर्व बैंक ने क्या कहा? 

2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत नोट आरबीआई के पास वापस आये

New Delhi,(Shah Times) । भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत नोट उसके पास वापस आ गए हैं। ये नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

 रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 19 मई को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। अब 28 जून को कारोबार बंद होने पर कुल 7581 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट प्रचलन में रहे। 

रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल 19 मई को 2000 रुपये के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी और लोगों को नियमों के मुताबिक बैंकों और आरबीआई शाखाओं में नोट जमा करने या बदलने का मौका दिया था। 

 2000 रुपये के बैंक नोट जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक देशभर की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

9 अक्टूबर 2023 से भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों/संस्थाओं से 2000 रुपये के बैंक नोट उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम जनता भी अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए देश भर के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के बैंक नोट भेज रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर