गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अदरक के पानी का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।

None 2025-12-11 13:37:17
अदरक के पानी का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।
अदरक के पानी का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। अदरक एक ऐसा स्वादिष्ट मसाला है जो हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है। यह मसाला गर्म, तीखा और हल्का मीठा होता है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाला पाचन को दुरुस्त करता है और कई बीमारियों का उपचार करता है। अक्सर लोग अदरक का सेवन सर्दी में करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि सर्दी में अदरक का सेवन करने से सर्दी- जुकाम और खांसी का इलाज किया जा सकता है। अदरक को ताजा या सूखा दोनों रूपों में उपयोग किया जा सकता है। इसका सेवन लोग चाय, सूप, करी और कई तरह की डिशेस में करते हैं। अदरक वाली चाय तो सभी के घर में बनती हैं। लेकिन क्या कभी आपने अदरक वाला पानी ट्राई किया है? यह एक ऐसा असरदार घरेलू नुस्खा है जो सर्दी और खांसी से लेकर पाचन तक से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मददगार है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। बस पानी में ताजा अदरक के टुकड़े डालकर थोड़ा उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर पी लें। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट अदरक वाला पानी पीते हैं तो शरीर को और कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अदरक का सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अदरक का पानी पीने से होने वाले फायदें? पाचन के लिए फायदेमंद अदरक वाला पानी पेट में बनने वाले पाचक रसों को बढ़ाता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आप पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यह पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इम्यूनिटी मजबूत होना अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बेहद मददगार हैं। ऐसे में अगर आप रेगुलर इस पानी को पीते हैं तो सर्दी-खांसी, गले में खराश और वायरल संक्रमण से दूर रह सकते हैं। यह शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। वज़न कम करने में सहायक अदरक में मौजूद थर्मोजेनिक गुण शरीर के मेटाबॉलिज़्म रेट को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और सुबह अदरक वाला हल्का गरम पानी पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है और वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है। अगर आप वेट लॉस जर्नी में हैं तो यह पानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अदरक का पानी कैसे बनाएं अदरक का पानी बनाने के लिए बस पानी में ताजा अदरक के टुकड़े डालकर थोड़ा उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर पी लें। आप इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर