गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाली पेट आंवले का जूस पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है।

None 2026-01-30 18:30:41
खाली पेट आंवले का जूस पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है।
खाली पेट आंवले का जूस पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है। भारतीय रसोई और आयुर्वेद में आंवला का सदियों से खास स्थान रहा है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच आज फिर से आंवले का जूस चर्चा में है, जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। दरअसल खासकर खाली पेट आंवले का जूस पीने को लेकर। सवाल यह है कि क्या वाकई इसके फायदे हैं या यह सिर्फ़ एक स्वास्थ्य ट्रेंड बनकर रह गया है, आइए जानते हैं? पोषण का पावरहाउस है आंवला आंवला विटामिन C का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और कई सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे ‘रसायन’ की श्रेणी में रखा गया है। खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदें? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक आंवला गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना नियमित सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है।जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम वीक होता है उन्हें आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद। आंवला त्वचा में चमक और बालों की जड़ों को मजबूती देने के लिए जाना जाता है। वज़न कंट्रोल करने में सहायक अवल के जूस का सेवन करने से हम अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं आवाले का जूस हमारे लिए कई तरीके से बेहतर है। कैसे करें सही तरीके से सेवन आंवले का ताज़ा जूस सबसे बेहतर माना जाता है। लगभग 20–30 मिली जूस को समान मात्रा में पानी मिलाकर सुबह खाली पेट पीया जा सकता है। स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है, लेकिन नमक या चीनी से बचना चाहिए। निष्कर्ष खाली पेट आंवले का जूस कोई चमत्कारी दवा नहीं, लेकिन संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ इसे अपनाया जाए तो यह सेहत के लिए एक उपयोगी आदत बन सकती है। देसी नुस्खों की ताकत तभी असर दिखाती है जब उन्हें समझदारी और नियमितता के साथ अपनाया जाए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर