शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चीया सीडस का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

None 2025-12-03 17:59:45
चीया सीडस का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।
चीया सीडस का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण बीमारियों का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसमें चिया सीड्स का पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। जी हां, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह चिया सीड्स का पानी पीना शुरू कर देंगे, तो आपकी सेहत में कई बदलाव हो सकते हैं। चलिए जानते हैं चीया सीडस का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है। चीया सीडस का पानी पीने से होने वाले फायदे। वज़न कम करने में सहायक सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करने और पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं जिससे वजन को घटाने में सहायता मिल सकती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करना चिया सीड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर कट्रोल में रह सकता है। हड्डियां मजबूत होना चिया सीड्स में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पाचन के लिए बेहतर चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने कब्ज दूर करने और पेट को हल्का महसूस कराने में मददगार है। आप रोजाना खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। रोज सुबह इसका पानी पीने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर ग्रोथ में भी मदद करते हैं। चिया सीड्स का पानी कैसे बनाया जाता है। चीया सीडस का पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में 1–2 चम्मच चिया सीड्स डालकर भिगो दें। ध्यान रखें इससे ज्यादा मात्रा में न खाएं। सुबह उठकर इसे अच्छे से शेक करें और खाली पेट पी लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर