गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

धनिया का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?

None • 2025-10-16 17:53:06
धनिया का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?
धनिया का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? धनिया एक ऐसा मसला है जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। धनिया न केवल हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार दर्द के लिए भी साबुत धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको धनिए के फायदे बताने वाले हैं कि घनिया का सेवन करने से आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसी के साथ धनिया का पानी पीने से भी बहुत से फायदे मिलते हैं। हमारी रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला धनिया सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर धनिया के दाने को जब इसे पानी में भिगोकर पीया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं और कई बीमारियों से दूर रखते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से होने वाले फायदे? पाचन के लिए फायदेमंद धनिया पानी पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, जलन और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत रहती हैं उनके लिए इस पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। वजन घटाने में सहायक जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए धनिया पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह शरीर से टॉक्सिनस को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में जमा फैट बर्न हो जाता है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है। स्किन के लिए फायदेमंद धनिया एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। धनिया का पानी त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पिंपल्स, एक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। धनिया पानी कैसे बनाएं? रात में सोने से पहले 1 से 2 चम्मच धनिया के दाने एक गिलास पानी में भिगो दें, फिर सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर