गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केले के साथ काली मिर्च खाने पर हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?

None 2025-11-12 18:20:55
केले के साथ काली मिर्च खाने पर हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?
केले के साथ काली मिर्च खाने पर हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? हमारी रसोई में मौजूद कुछ चीजें औषधियों से भरपूर होती हैं। कुछ फल, सब्जियां, मसाले और मेवे गुणों का खजाना होता हैं। इन्हें खाने से न केवल शरीर को ताकत और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, बल्कि बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप हमारी रसोई में मौजूद चीजों को सही तरीके, समय और कॉम्बिनेशन के साथ खाना शुरू कर देंगी, तो सेहतमंद रहना बहुच आसान हो जाएगा। बात अगर केले और काली मिर्च करें, तो ये दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। केला जहां गट हेल्थ को सुधारता है, शरीर को ताकत देता है और खून की कमी दूर करता है वहीं, काली मिर्च में आयुर्वेद में औषधि माना गया है। आइए जानते हैं केले के साथ काली मिर्च खाने से क्या होता है। केला और मसालों के डिब्बे में रखी चुटकी भर काली मिर्च- जी हां, यह कॉम्बिनेशन भले ही आपको अजीब लग रहा हो, मगर इसके फायदे जानकर आप भी इसे खाने से पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल, जब इन दोनों को सही मात्रा में मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण पाचन से लेकर मूड तक, कई समस्याओं पर जादू की तरह असर करता है। पाचन शक्ति में सुधार केला फाइबर का भंडार है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। वहीं, काली मिर्च में 'पाइपेरिन' नामक एक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। जब आप इन दोनों को साथ खाते हैं, तो यह मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज को दूर करता है और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। वजन कंट्रोल करने में सहायक केला पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। काली मिर्च थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को बढ़ाती है, यानी यह आपके शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। इस प्रकार, यह मिश्रण एक हेल्दी वेट बनाए रखने में काफी मदद कर सकता है। हड्डियां मजबूत होना केला मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स है, जो बोन डेंसिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। काली मिर्च में भी कुछ मात्रा में मैंगनीज होता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा है। इन पोषक तत्वों का सही मिश्रण आपकी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। तनाव से राहत मिलना केले में ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर 'सेरोटोनिन' में बदलता है। सेरोटोनिन को 'फील-गुड' हार्मोन भी कहा जाता है, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। काली मिर्च इन पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलती है। इम्यून सिस्टम मजबूत स्ट्रॉन्ग काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। केला विटामिन C और B6 जैसे जरूरी विटामिन देता है। यह शक्तिशाली कॉम्बिनेशन आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन्स से बचे रहते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर