गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कच्चा और पका हुआ पालक खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?

None 2025-12-17 18:07:22
कच्चा और पका हुआ पालक खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?
कच्चा और पका हुआ पालक खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? पालक एक पत्तेदार सब्जी है। जिसे हम अपनी डाइट में ही कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जैसे पालक की सब्जी बनाकर, पालक का साग बनाकर और पालक का आप जूस भी पी सकते हैं। यह सब्जी कच्ची और पक्की दोनों तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए आज हम आपको इस सब्जी के दोनों तरह के फायदे के बारे में बताने वाले हैं आईए जानते हैं। पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयरन के लिए पालक एक अच्छा ऑप्शन है।क्योंकि पालक में आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या इसे कच्चा या पकाकर खाने से शरीर द्वारा आयरन के अवशोषण पर कोई फर्क पड़ता है? इसका जवाब आपको चौंका सकता है। चाहे आप फ्रेश पालक के सलाद के शौकीन हों या गरमा गरम पालक करी के, हम दोनों के फायदों के बारे में आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कच्चा या पका कौन सा पालक खाना ज्यादा फायदेमंद। क्या हम खा सकते हैं कच्चा पालक? कच्चा पालक खाना सेफ है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। हालांकि, इसमें ऑक्सलेट होते हैं, ऐसे यौगिक जो आयरन और कैल्शियम जैसे खनिजों से बंध जाते हैं। सलाद या स्मूदी में कभी-कभार कच्चा पालक खाना ठीक है, लेकिन इसे आयरन के सोर्स के लिए रोजाना खाना सेफ नहीं। पका हुआ पालक खाने के फायदे। आयरन की पूर्ति होना पका पालक आयरन का पावरहाउस है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है। हड्डियों के लिए बेहतर पके पालक में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम कर सकते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद पका पालक खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है इसका सेवन। कच्चा पालक खाने के फायदे आंखों के लिए फायदेमंद कच्चे पालक में बीटा-कैरोटीन यानी विटामिन A भरपूर होता है, जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होना विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण पालक इम्यूनिटी मजबूत बनाने और शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है। वजन घटाने में सहायक पालक में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को घटाने में मददगार है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर