एवोकाडो एक ऐसा फल है जो सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आजकल इस फल का चलन जोरों पर है। एवोकाडो का स्वाद मक्खन जैसा और खाने में सॉफ्ट होता है। एवोकाडो का सेवन ग्रिल्ड मीट और सब्ज़ियों पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एवोकाडो के फायदो को जानकर लोग इसका सेवन नाश्ते में एवोकाडो टोस्ट, स्मूदी और सलाद के साथ कर रहे हैं। ये न सिर्फ एक ट्रेंडी फल हैं, बल्कि अब हमारी थाली का फेवरेट हिस्सा भी बन चुका हैं। एवोकाडो पोषक तत्वों का भंडार है जिसे कई मामलों में सुपर फूड कहा जाता है। ये फल कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज करता है, बॉडी को फिट रखता है और स्किन की रंगत में भी निखार लाता है। ये क्रीमी ग्रीन फ्रूट सेहत के लिए अमृत साबित होता है।
आपको बता दें कि एवोकाडो को एलीगेटर पीयर और बटर फ्रूट भी कहा जाता है। यह सिर्फ एक फैशनेबल टोस्ट टॉपिंग नहीं है बल्कि यह फल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने के कई सारे फायदे सेहत को मिलते हैं। जो लोग एवाकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं वो हार्ट डिजीज और वेट बढ़ने की समस्या से दूर रह सकते हैं। चाहे आप वजन कम करने, पाचन बढ़ाने या स्वस्थ हृदय को पोषण देने की कोशिश कर रहे हों, एवोकाडो इन सभी चीजों में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं रोजाना एवोकाडो खाने से आपके शरीर को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
एवोकाडो खाने के फायदे
वज़न कम करने में सहायक
अगर आप वजन को कम करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसे आप सलाद के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
एवोकाडो को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। इतना ही नहीं ये बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
पाचन में सुधार होना
एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को नॉर्मल करता है, पाचन में सुधार करता है और कब्ज व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित सेवन से कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
ब्रेन हेल्थ के लिए होता है फायदेमंद
एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलेट और विटामिन K पाया जाता है, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं। यह अल्जाइमर, डिप्रेशन और एंग्जायटी के जोखिम को कम करता है। एवोकाडो का सेवन करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। ये फूड मूड को बेहतर बनाने के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
आज के समय में हार्ट से जुड़ी दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं, ऐसे में यह फल उन बीमारियों के खतरे को कम करके आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करेगा। एवोकाडो में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हाई बीपी के खतरे को कम करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार करके आपके दिल की रक्षा करता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।