शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्या है अमरबेल, यह हमारे लिए कैसे होती है फायदेमंद,आईए जानते हैं?

None 2025-10-09 18:15:12
क्या है अमरबेल, यह हमारे लिए कैसे होती है फायदेमंद,आईए जानते हैं?
अमरबेल क्या है, यह हमारे लिए कैसे होती है फायदेमंद,आईए जानते हैं? अमरबेल का नाम तो ज्यादातर लोगों ने सुना ही होगा। यह एक ऐसा पौधा है जिसके बारे में सुनते ही हमारे मन में इसके औषधीय गुणों का विचार आता है। अमर बेल को 'अमृत फल' भी कहा जाता है। यह एक बहुत ही गुणकारी पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। अमर बेल के पत्तों, फल, बीज, छाल आदि सभी के औषधीय गुण हैं और इनका उपयोग तरह-तरह की दवाइयों के लिए किया जाता है। अमरबेल कई प्रकार की बीमारियों जैसे - मोटापा, मधुमेह, संक्रमण, एसिडिटी, कब्ज आदि में रामबाण दवा का काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह पुरुषों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस बेल के बारे में। अमरबेल, जिसे आमतौर पर डोडर या कस्कुटा रिफ्लेक्सा के नाम से जाना जाता है, एक ऐसा पौधा है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में इलाज के लिए किया जाता है। बता दें, यह पौधा काफी काम का है। इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। आइए ऐसे में जानते हैं, अमरबेल के फायदे और नुकसान। अमरबेल के फायदे आयुर्वेद में यह बताया गया है कि अमरबेल पाचनशक्ति ठीक करता है और आँख के रोगों में लाभदायक होता है। हृदय को स्वस्थ रखता है। यह पित्त, कफ के विकार और खराब पाचन से बनने वाले वात को भी ठीक करता है। यह मल के निकले को आसान बनाता है। इसके साथ ही अमरबेल पुरषों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। बालों के लिए होती है फायदेमंद। बालों के विकास को बढ़ावा देना, बालों का झड़ना कम करना और डैंड्रफ कम करने में मदद करता है, और किडनी के कार्य को बढ़ावा देता है। पाचन तंत्र के लिए है बेहतर इसी के साथ आयुर्वेदिक ग्रंथों में अमरबेल में पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पाचन से संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है। वज़न कम करने में सहायक अमरबेल को मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन को कंट्रोल करता है। यदि आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो आप अमर बेल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अमरबेल से होने वाले नुकसान अमरबेल का जरूरत से पाउडर का सेवन प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। कैसे करें अमरबेल का सेवन अमरबेल का सेवन आप काढ़े के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए 10-15 ग्राम ताजा अमरबेल को साफ कर के छोटे टुकड़ो में काट लें। अब 2 कप पानी में इनको डालकर धीमी आंच पर उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद इनको छानकर गुनगुना पिएं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर