गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लहसुन को शहद के साथ खाने पर सेहत पर क्या असर पड़ता है।

None 2025-09-30 20:51:36
लहसुन को शहद के साथ खाने पर सेहत पर क्या असर पड़ता है।
लहसुन को शहद के साथ खाने पर सेहत पर क्या असर पड़ता है। प्रकृति ने हमें ऐसे कई खाद्य पदार्थ दिए हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमारी सेहत को भी मजबूत बनाते हैं। इन्हीं में से दो सबसे खास हैं – लहसुन और शहद। दोनों का प्रयोग प्राचीनकाल से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी में इनके अनगिनत फायदे बताए गए हैं। अगर आप सुबह खाली पेट शहद में भिगोकर लहसुन का सेवन लगातार एक महीने तक करते हैं तो इसके नतीजे आपको हैरान कर सकते हैं। यह मिश्रण शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है, पाचन को दुरुस्त करता है और पूरे शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करता है। दरअसल शहद और लहसुन दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है, जब इन्हें एक साथ मिलकर खाया जाता है तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। शहद में भिगोए हुए लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट एंटीवायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, पाचन तंत्र को सुधरता है और हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करता है। शहद थे साथ लहसुन खाने के फायदे इम्यूनिटी और एनर्जी के लिए फायदेमंद लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। शहद के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसका नियमित सेवन आपकी एनर्जी बढ़ाता है, जिससे दिनभर आप एक्टिव और फ्रेश महसूस करेंगे। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद यह लिवर को हेल्दी बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है और चेहरा नेचुरली ग्लो करने लगता है। वहीं, लहसुन की प्रोटीन और मिनरल्स बालों को मजबूत और घना बनाए रखने में मदद करते हैं। वज़न घटाने में मददगार इन दोनों चीजों खा सेवन करने से वजन घटाने में भी मिलती है। सुबह खाली पेट शहद और लहसुन खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है। यह पेट की चर्बी कम करने में मददगार है और धीरे-धीरे वजन को कंट्रोल करता है। इसके अलावा यह मिश्रण शरीर की थकान को दूर करता है, एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना शहद में लहसुन की कली का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है और डायबिटीज के मरीजों को भी राहत मिल सकती है। इसलिए यह तरीका शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। कैसे करें लहसुन का सेवन जी हां, लहसुन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। हालांकि, आपको इस सब्जी का सही तरह से सेवन करना आना चाहिए। अगर आप त्वचा को ज्यादा से ज्यादा फायदे देना चाहते हैं, तो कंटेंट क्रिएटर अपर्णा थॉमस के बताए नुस्खे को अपना सकते हैं। दरअसल, अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कांच के जार में लहसुन को शहद के पानी में भिगोकर रखा हुआ है। इसके बाद इन भीगे हुए लहसुन को चम्मच की मदद से कच्चा ही खा रही हैं। आप भी इन शहद में डूबी हुई लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। इससे त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर