गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

करी पत्ते का खाली पेट सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

None 2025-06-22 18:32:19
करी पत्ते का खाली पेट सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
करी पत्ते का खाली पेट सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है? हमारे आसपास बहुत सारे से पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद से लेकर अब तक हमारे सेहत को अच्छी बनाएं रखने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है करी पत्ता। जी हां, हम बात कर रहे हैं करी पत्ते की। दरअसल करी पत्ता हमारी स्किन से लेकर हमारे बालों और हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि करी पत्ते का उल्लेख आयुर्वेद में भी मिलता है। इसका इस्तेमाल औषधियां बनाने में भी किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको करी पत्ते के बारे में बताने वाले हैं कि करी पत्ते का खाली पेट सेवन करने से हमारी सेहत को क्या लाभ मिलते हैं, आईए जानते हैं? हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खाने के साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है। इन्हीं में से एक है करी पत्ता जिसका उपयोग खाने के साथ औषधि के तौर पर भी किया जाता है। करी पत्ता जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है। इसके पत्ते की संरचना नीम के पत्ते से काफी मिलती-जुलती है लेकिन, इसके पत्ते का स्वाद नीम के पत्ते की तरह कड़वा नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, साथ ही यह पाचन में सुधार भी करता है, इसके साथ यह वजन घटाने में मदद होने के साथ डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी सहायक है। करी पत्ता का वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है, इसका इस्तेमाल सदियों से भारतीय और श्रीलंकाई व्यंजनों, खासकर सब्जी और अन्य व्यंजनों में छौंक लगाने के लिए किया जाता रहा है। यही वजह है कि इसे करी पत्ता या कढ़ी लीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा मुख्य रूप से भारत और श्रीलंका में पाया जाता है। भारत में, यह दक्षिणी राज्यों में बहुतायत में उगता है, इसी कारण यह दक्षिण भारतीय व्यंजनों का एक अभिन्न अंग बन गया है, जो वहां की लगभग हर डिश में अपनी सुगंध और स्वाद को जोड़ता है। इस पौधे की ऊंचाई 2 से 4 मीटर की होती है. इसे बीज या छोटे-छोटे पौधों की मदद से घर के बगीचे में या गमले में लगा सकते हैं। करी पत्ते का सेवन करने से होने वाले फायदें दिल की बीमारियां आयुर्वेद के अनुसार करी पत्ते का रस शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर घटाकर दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। यह ब्रेस्ट और फेफड़े के कैंसर से भी बचाता है। ट्यूमर कोशिकाएं एनआईएच की रिपोर्ट के अनुसार, करी की पत्तियों में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक यौगिक गुण पाए जाते हैं, जो ट्यूमर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद इसके पत्ते कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में मदद करते हैं। करी के पत्ते में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन-बी2, बी6 और बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जो हृदय रोगियों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में करना उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। आंखों कि समस्या न होना प्रतिदिन करी पत्ते का सेवन करने से आंखों की समस्या में आराम मिल सकता है।वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा करके ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा, करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करने में भी मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना आयुर्वेदाचार्य डॉ कुणाल के अनुसार करी पत्ता मधुमेह, रक्तचाप और अनियंत्रित दिनचर्या की वजह से पाचन की परेशानी, अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर