गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

None 2025-08-24 21:19:59
खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद लेट कर आराम करने के बजाय वह कुछ देर तक वॉक करते हैं। ऐसा करने से सिर्फ खाना ही डाइजेस्ट नहीं होता बल्कि हमारे शरीर को और भी बहुत से फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट तक वॉक करने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। आईए जानते हैं? क्या आप जानते हैं अगर आप खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलना शुरू कर देंगे, तो आपको कितना फायदा मिल सकता है? जी हां, खाने के बाद वॉक करने से आपकी सेहत को फायदा मिलता है। हालांकि, आजकल की लाइफस्टाइल में डेस्क या बेड पर बैठकर ही खाना खाते हैं और तुरंत फिर से काम पर लग जाते हैं। ऐसे में सिर्फ 10 मिनट की वॉक भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। आइए जानते हैं खाने के बाद रोजाना 10 मिनट वॉक करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। खाना खाने के बाद वॉक करने से मिलने वाले फायदे पाचन बेहतर होना खाने के तुरंत बाद लेटना या बैठे रहना पाचन क्रिया के लिए ठीक नहीं माना जाता। जब आप खाने के बाद टहलते हैं, तो इससे पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जिससे खाना आंतों में आसानी से आगे बढ़ता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होना यह सबसे अहम फायदों में से एक है। खाने के बाद हमारे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है, खासकर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाने के बाद। 10 मिनट की वॉक मांसपेशियों को ग्लूकोज का इस्तेमाल करने में मदद करती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में काफी असरदार है। वजन कम करने में सहायक अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं, तो यह आदत आपके लिए बहुत असरदार साबित होगी। खाने के बाद की सैर से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। यह लंबे समय में मोटापे से बचाव करने का एक आसान और असरदार तरीका है। हार्ट के लिए फायदेमंद नियमित रूप से खाने के बाद टहलना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। स्ट्रेस कम करने में सहायक खाने के बाद की हल्की वॉक स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। ताजी हवा और शांति से टहलने से दिमाग को आराम मिलता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड अच्छा रहता है और मानसिक थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए बेहतर रात के खाने के बाद टहलना खासतौर से फायदेमंद होता है। यह शरीर को आराम देता है, तनाव कम करता है और पाचन में सहायता करता है, जिससे रात को गहरी और अच्छी नींद आती है। टहलते समय रखें इन बातों का ध्यान ज्यादा ताकत न लगाएं यह वॉक तेज चाल या जॉगिंग नहीं, बल्कि बहुत ही आरामदायक और धीमी गति से होनी चाहिए। खाने के तुरंत बाद वॉक न करें खाना खाने के तुरंत बाद नहीं, बल्कि लगभग 10-15 मिनट के बाद टहलें। ज्यादा वॉक न करें सिर्फ 10 से 15 मिनट की वॉक ही काफी है। ज्यादा देर टहलने या जोर लगाने से पेट में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही यह आदत अपनाएं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर