गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस को भगवान श्रीराम और उनके मंदिर से क्या तकलीफ

None 2023-10-28 13:37:13
कांग्रेस को भगवान श्रीराम और उनके मंदिर से क्या तकलीफ

श्रीराम मंदिर के होर्डिंग लगे होने से ' तुष्टिकरण की गारंटी' बनी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि कांग्रेस को भगवान श्री राम (Sriram) और उनके मंदिर से क्या तकलीफ है।

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज फिर प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रियंका गांधी से सवाल पूछना चाहते हैं कि भगवान राम और राम मंदिर (Ram Mandir) से कांग्रेस (Congress) को तकलीफ क्या है। कांग्रेस (Congress) ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि प्रदेश में भगवान राम के मंदिर के फोटो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। उन्हें और महाकाल के चित्रों को हटा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस (Congress) श्रीराम को काल्पनिक बताती थी। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। अब तो सबको तारीख पता है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उन्होंने कहा कि महाकाल महालोक पर कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाए, आखिर कांग्रेस को उससे भी क्या चिढ़ है।

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज राज्य के प्रवास पर आ रहीं कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल किया कि राजधानी भोपाल में श्रीराम मंदिर के होर्डिंग लगे होने से ' तुष्टिकरण की गारंटी' बनी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1718150375037943848?t=qRRzFP3xl66wk5zKBjbGUg&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भगवान श्रीराम, हिंदुत्व और सनातन का विरोध कांग्रेस (Congress) का मूल चरित्र है। ये इस प्रदेश के चुनाव में उजागर भी हो गया है। भोपाल में प्रभु श्रीराम मंदिर के होर्डिंग लगे हैं तो कांग्रेस इसे लेकर चुनाव आयोग में आपत्ति व्यक्त कर रही है। कांग्रेस (Congress) ने आयोग से इन्हें हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कह रहे हैं कि श्रीराम मंदिर कोई भाजपा का थोड़े है, वो तो सबका और हर सनातनी का है। उसके बाद कांग्रेस को ये होर्डिंग लगने में पीड़ा क्यों हो रही है। दरअसल कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण और पीएम मोदी की इच्छाशक्ति से पीड़ा है। तुष्टिकरण की गारंटी बनी कांग्रेस (Congress) को इस सभी से समस्या है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 'सोनिया भक्त' अब 'चुनावी राम भक्त' बन रहे थे। ये सब विरोध सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के इशारे पर हो रहा है। कमलनाथ (KamlNath) और दिग्विजय सिंह एक परिवार के प्रति निष्ठा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से सवाल किया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और ऐसे होर्डिंग लगने से कांग्रेस (Congress) के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

https://shahtimesnews.com/indias-abstention-in-voting-on-ceasefire-in-palestine-wrong-priyanka-gandhi

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर