गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बासी चावल का सेवन करने से  कौन सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?

None 2026-01-09 22:24:24
बासी चावल का सेवन करने से  कौन सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?
बासी चावल का सेवन करने से  कौन सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है? चावल के बिना भारती खाना अधूरा माना जाता है। दोपहर का भोजन हो या फिर रात का खाना दोनों समय लोग चावल खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनको चावल के बिना अपना खाना अधूरा लगता है वह अपनी डाइट में एक समय चावल का अवश्य इस्तेमाल करते हैं। देखा होगा कि जब घरों में चावल बनते हैं तो वह बच जाते हैं जिसकी चलते हम उनका दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं की बासी चावल खाने से हमारे सेहत पर क्या असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं हमें बासी चावल क्यों नहीं खाने चाहिए? बासी चावल खाने से होने वाले नुकसान? फूड पॉइजनिंग- बासी चावल खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि, इसमें बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे आपको उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं होना बासी चावल खाने से कुछ लोगों को पेट और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज हो सकती है, क्योंकि यह ठीक से पच नहीं पाता. डिहाइड्रेशन होना अगर आप रोजाना बासी चावल खाते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसे खाने से कुछ लोगों में दस्त की समस्या देखी जाती है, जिसके चलते पानी की कमी हो सकती है। बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा बासी चावल बैक्टीरियल संक्रमण का कारण बन सकता है. जिससे आंतों में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी चावल को बार-बार गर्म करने या लंबे समय तक रखने से इसमें पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होना बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बासी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि, इसमें इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। निष्कर्स बासी चावल हर किसी के लिए हानिकारक नहीं होते, लेकिन गलत भंडारण और लापरवाही से यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। सेहत से जुड़ा कोई भी समझौता भारी पड़ सकता है, इसलिए बासी चावलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर