शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गाजर के जूस में क्या मिक्स करना चाहिए कि वह पीने में स्वादिष्ट लगें।

None 2025-11-04 18:05:50
गाजर के जूस में क्या मिक्स करना चाहिए कि वह पीने में स्वादिष्ट लगें।
गाजर के जूस में क्या मिक्स करना चाहिए कि वह पीने में स्वादिष्ट लगें। गाजर हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। कुछ लोग गाजर का जूस भी पीना पसंद करते हैं क्योंकि गाजर का जूस भी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।लेकिन कुछ लोगों को गाजर का जूस पसंद नहीं आता क्योंकि गाजर के जूस का स्वादिष्ट नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनको आप गाजर के जूस में ऐड कर सकते हैं। जिससे आपका जूस और भी ज्यादा हेल्दी हो जाएगा और पीने में भी स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानते हैं कौन सी है वह चीजें। गाजर के जूस को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों, स्किन, बालों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गाजर के जूस में कुछ चीजें मिलाते हैं और फिर उसको पीते हैं तो इसके फायदे दोगुना बढ़ भी सकते हैं।यहां जानें गाजर के जूस को और भी हेल्दी बनाने के लिए उसमें क्या-क्या डालना चाहिए। गाजर के जूस में क्या मिलाना चाहिए? नींबू नींबू में विटामिन सी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। गाजर के जूस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पीने से न सिर्फ उसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, बल्कि वजन भी कम किया जा सकता है। अदरक मिक्स करें। गाजर के जूस में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालने से यह न सिर्फ स्वाद बढ़ा सकता है, बल्कि पेट को भी ठीक रख सकता है. सर्दियों के मौसम में गरज के जूस में अदरक मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाया जा सकता है। आंवला इस्तेमाल करें। आंवला जिसे गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है। अगर आप एक चम्मच आंवले का रस गाजर के जूस में डालें, तो यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है और स्किन को ग्लोइंग बना सकता है। काली मिर्च भी एड करें। अगर आप गाजर के जूस में एक चुटकी काली मिर्च और सेंधा नमक डालते हैं, तो यह न केवल जूस का स्वाद बढ़ा सकता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रख सकता है। गाजर के जूस में काली मिर्च मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर