गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन चीजों का सेवन करने से नहीं होती है खून की कमी, आइए जानते हैं?

None 2025-02-05 17:12:17
किन चीजों का सेवन करने से नहीं होती है खून की कमी, आइए जानते हैं?

(Shah Times)आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खानपान की कमी के कारण लोगों में खून की समस्या होना आम बात हो गई है। यह एक गंभीर समस्या होती है मगर लोग इस पर ध्यान नहीं देते और फिर बड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आपके अंदर खून की कमी नहीं होगी।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण खून की कमी कई लोगों में आम हो गई है। इसे एनीमिया भी कहा जाता है और ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। यह तब होती है जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। इसके कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप खून की कमी से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके इसे दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है।

खून की कमी दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन?

चुकंदर

चुकंदर आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है और इसे "नेचुरल ब्लड बूस्टर" भी कहा जाता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन सुधारता है। चुकंदर को सलाद में जूस के रूप में या सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

अनार का सेवन करना

अनार आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाता है। रोजाना एक अनार खाने या इसका जूस पीने से खून की कमी दूर हो सकती है।

पालक

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसे सब्जी, सूप, जूस या पराठे में शामिल करके खाया जा सकता है।

गुड़ और चना के सेवन करना

गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत है और इसे चने के साथ खाने से खून की कमी जल्दी पूरी हो सकती है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। रोज सुबह भिगोए हुए चने के साथ गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है।

सेब

सेब में आयरन और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे साबुत खाएं या जूस बनाकर पिएं, यह दोनों ही तरीकों से फायदेमंद होता है।

अगर आप अपने शरीर में खून की कमी महसूस कर रहे हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, पूरी डाइट लें, भरपूर पानी पिएं और रेगुलर चेकअप करवाएं। सही खान-पान अपनाने से एनीमिया को आसानी से दूर किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर