गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मानसिक विकास के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए,आईए जानते हैं?

None 2024-07-25 23:16:00
मानसिक विकास के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए,आईए जानते हैं?
मानसिक विकास के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए,आईए जानते हैं? हमारा दिमाग विचारों से ही नहीं बल्कि हमारे खान-पान से भी सही रहता है। यदि हमारा खान-पान सही नहीं होगा तो हमारा मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा और इसका सीधा असर हमारी सेहत के साथ साथ हमारे जीवन पर भी पड़ता है।तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आपका मानसिक विकास होने के साथ-साथ आपका शारीरिक विकास भी बहुत अच्छे से होता है। आईए जानते हैं कौन सी है वह चीजें? हमारा दिमाग सिर्फ विचारों से ही नहीं, बल्कि सही पोषण से भी सुचारू रूप से काम करता है। ऐसे में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कुछ फूड्स जैसे अखरोट, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलियां न केवल हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, इनका सेवन इमोशनल बैलेंस, एकाग्रता और ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इन फूड्स को डाइट में शामिल करके शारीरिक और मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी चीजों से तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ा जा सकता है। अखरोट को क्यों कहते हैं ब्रेन फुड? अखरोट को ब्रेन का पावर हाउस भी कहा जाता है। आयुष मंत्रालय अखरोट को ब्रेन का पावर हाउस बताता है। अखरोट को 'ब्रेन फूड' कहा जाता है और यह बिल्कुल सही है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का बढ़िया सोर्स है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। रेगुलर रूप से अखरोट खाने से तनाव कम होता है, याददाश्त मजबूत होती है और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। रोजाना मुट्ठी भर अखरोट आपके दिमाग को तेज और हेल्दी रख सकता है। ब्रेन के लिए ब्रोकली भी होती है फायदेमंद ब्रोकली भी मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे फोलेट का खजाना भी कहा जाता है। ब्रोकली न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें फोलिक एसिड (विटामिन बी9) प्रचुर मात्रा में होता है, जिसकी कमी अवसाद से जुड़ी होती है। फोलेट ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे सलाद, सूप या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें हरी पत्तेदार सब्जियों को मानसिक शांति का आधार माना जाता है। पालक, मेथी और अन्य पत्तेदार साग मेंटल हेल्थ के लिए वरदान हैं। इनमें फोलेट, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। ये सब्जियां ब्रेन फंक्शनिंग को बढ़ाती हैं और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं। इन्हें रोजाना अपने भोजन में शामिल करना आसान और प्रभावी है। फलियां खाने के फायदे फलियां, जैसे राजमा, चना और दाल, फाइबर से भरपूर होती हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल को स्थिर रखती हैं। स्थिर ब्लड ग्लूकोज मूड स्विंग को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, फलियों में ट्रिप्टोफैन होता है, जो सेरोटोनिन के प्रोडक्शन में सहायता करता है। सेरोटोनिन एक ऐसा रसायन है, जो खुशी और शांति का एहसास देता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर