सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

जब सीएम धामी ने गांधी और अंबेडकर की प्रतिमा को धोया और सड़क पर लगाई झाड़ू !

None 2023-06-18 14:57:54
जब सीएम धामी ने गांधी और अंबेडकर  की प्रतिमा को धोया और सड़क पर लगाई झाड़ू !

सुभाष चन्द्र बोस, इंद्रमणि बडोनी, पं.दीनदयाल उपाध्याय सहित कई महापुरुषों की प्रतिमा को धोकर साफ सफाई की

स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

मंन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली भी हुए शामिल

10 पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून (एम. फ़हीम 'तन्हा')
स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क पर झाड़ू लगाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गांधी पार्क से पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक करीब एक किलोमीटर की दूरी पैदल पार करते हुए बीच-बीच जहां कूड़ा मिला वहां स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम के साथ इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक विनोद चमोली प्रमुख तौर पर शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई।

https://m.youtube.com/watch?v=ZBSWfRESwL8&feature=youtu.be

गांधीपार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे शुभारम्भ कार्यक्रम हुआ, उन्होंने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भी धोई मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा को पानी से धोकर सफाई संदेश अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में नाटक मंडली दल के कलाकारों ने एक छोटी सी प्रस्तुति देकर स्वछता का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि कुल 102 निकायों में स्वच्छता का महा अभियान चल रहा है। आमजन में स्वच्छता को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। राज्य का प्रत्येक जिला एवं पर्यटन स्थल स्वच्छ एवं सुंदर रखने की जिम्मेदारी यहां के प्रत्येक व्यक्ति की है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर के लिंक को क्लिक करे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून को "स्वच्छ दून, सुंदर दून" बनाने के लिए जनभागीदारी से विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगो से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत में लाने का आग्रह किया। जन जागरूकता से स्वच्छता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान ने एक बड़े जनांदोलन का रूप लिया, जिसका परिणाम अब दिखने लगा है।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक संविता कपूर, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

#Shah Timesh

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर