गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कांग्रेस ने बदले प्रत्याशी तो शिवराज बोले घबरा कर बदल दिए टिकट

None • 2023-10-25 16:16:35
कांग्रेस ने बदले प्रत्याशी तो शिवराज बोले घबरा कर बदल दिए टिकट

बैतूल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP assembly elections) के लिए कांग्रेस (Congress) की ओर से आज चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि पार्टी ने घबराकर कई जगहों पर टिकट बदल दिए हैं।

चौहान ने बैतूल (Betul) जिले के मुलताई (Multai) में एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) के टिकट बदलने पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) की हालत अजब गजब हो गई है। सोनिया कांग्रेस, खड़गे कांग्रेस (Congress) के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ (Kamalnath) कांग्रेस हो गई। पार्टी में टिकटों को लेकर घमासान भी मचा।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस 'टिकट बदल कांग्रेस' हो गई है। पार्टी ने घबराकर कई जगह टिकट बदल दिए हैं। कांग्रेस में आगे क्या होने वाला है, अभी देखते हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कांग्रेस (Congress) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP assembly elections) के लिए पूर्व में घोषित चार प्रत्याशियों के नाम में बदलाव करते हुए नये उम्मीदवार घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार विधानसभा क्षेत्र सुमावली, पिपरिया-सु, बड़नगर तथा जावरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व घोषित प्रत्याशियों की जगह चार नये उम्मीदवार बनाए हैं।

उन्होंने बताया कि सुमावली में कुलदीप सिकरवार (Kuldeep Sikarwar) का टिकट काटकर अजब सिंह कुशवाहा (Ajab Singh Kushwaha) को टिकट दिया गया है। पिपरिया सुरक्षित सीट से गुरुचरण खरे का टिकट काटकर वीरेंद्र वेलवंशी को नया उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल को तथा जावरा विधानसभा क्षेत्र से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी (Virendra Singh Solanki) को नया उम्मीदवार बनाया है।

https://shahtimesnews.com/sahir-ludhianvi-had-arranged-royalty-for-the-lyricists/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर