गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिन की शुरुआत कौन सी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए, चाय या फिर नींबू पानी?

None 2025-06-18 19:48:06
दिन की शुरुआत कौन सी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए, चाय या फिर नींबू पानी?
दिन की शुरुआत कौन सी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए, चाय या फिर नींबू पानी? कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है तो वहीं कुछ लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सुबह को नींबू पानी के साथ अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीनों चीजों में से सुबह उठकर किस चीज का सेवन करना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका जवाब ना में है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हमें अपने दिन की शुरुआत कौन सी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए। आइए जानते हैं। खानपान सेहत को प्रभावित करता है इसमें कोई दोराय नहीं है और इसीलिए क्या खाया या पिया जा रहा है इसपर खास ध्यान देना जरूरी होता है। अगर सुबह की शुरुआत सही चीजों से ना की जाए तो सेहत खराब भी हो सकती है।वहीं, अगर सुबह सही ड्रिंक पी जाए तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। अक्सर ही लोग चाय पीकर सुबह की शुरुआत करते हैं तो कोई नींबू पानी जिंजर टी या फिर ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन, इनमें से कौनसी ड्रिंक सेहत के लिए सही नहीं है और किस ड्रिंक से मिलता है। आइए जानते हैं सुबह की शुरूआत किस ड्रिंक से करें? किस ड्रिंक के साथ करें अपने दिन कि शुरुआत चाय एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप अपनी सुबह चाय पीकर शुरु करते हैं यानी सबसे पहले चाय पीते हैं तो इससे एसिड लेवल्स बढ़ जाते हैं। खाली पेट चाय पीने पर गट लाइन डैमेज हो सकती है।चाय दिनभर एंग्जाइटी की भी वजह बन सकती है। नींबू पानी पीना बहुत से लोग सुबह उठकर सबसे पहले नींबू पानी पीते हैं। नींबू पानी पाचन तंत्र को किकस्टार्ट करता है। यह लिवर को सपोर्ट भी करता है।डॉक्टर बताते हैं कि नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे सुबह सबसे पहले पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अदरक का पानी सुबह जिंजर वॉटर या अदरक का पानी पिया जाए तो यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर की ओवरऑल इम्यूनिटी को स्ट्रोंग रखता है। ऐसे में सुबह अदरक का पानी पिया जा सकता है। नारियल पानी नारियल पानी पौटेशियम से भरा हुआ होता है। इसे सुबह के समय लिया जाए तो यह हाइड्रेशन को मेंटेन करता है। नारियल पानी सुबह के समय पीने पर बीपी भी कंट्रोल में रहता है। गर्मियों के मौसम में शरीर में कूलिंग बनाए रखने के लिए कूलिंग गुणों से भरपूर नारियल पानी को पिया जा सकता है ग्रीन टी बहुत से लोग सुबह सबसे पहले ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी ब्लोटिंग को कम करती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है। ग्रीन टी को सुबह के अलावा अक्सर ही शाम के समय भी पिया जाता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर