गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी हेल्थ के लिए कौन सा अनाज होता है ज्यादा बेहतर, गेहूं या चावल?

None 2026-01-28 17:30:24
हमारी हेल्थ के लिए कौन सा अनाज होता है ज्यादा बेहतर, गेहूं या चावल?
हमारी हेल्थ के लिए कौन सा अनाज होता है ज्यादा बेहतर, गेहूं या चावल? भारतीय भोजन की पहचान ही चावल और गेहूं से है। उत्तर भारत में रोटी तो दक्षिण और पूर्व में चावल, लेकिन सवाल अक्सर उठता है की सेहत के लिए बेहतर कौन है? बदलती जीवनशैली, डायबिटीज़ और मोटापे की बढ़ती समस्या के बीच यह सवाल और भी ज्यादा मन में आने लगा है। तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। गेहूं या चावल कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? चावल हल्का जल्दी पचने वाला होता है। चावल, खासकर सफेद चावल, पचने में आसान माना जाता है। बीमारी के समय या कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प होता है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए ग्लूटेन एलर्जी या सीलिएक रोग से पीड़ित लोगों के लिए चावल सुरक्षित है। हालांकि, सफेद चावल में फाइबर कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। वहीं ब्राउन राइस (भूरा चावल) में फाइबर, विटामिन बी और मिनरल्स अधिक होते हैं, जो इसे सेहतमंद विकल्प बनाते हैं। गेहूं फाइबर और ऊर्जा का बेहतर स्त्रोत है। गेहूं, खासकर साबुत गेहूं, फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। गेहूं में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं। हालांकि, गेहूं में ग्लूटेन होता है, जो कुछ लोगों के लिए समस्या बन सकता है। साथ ही, ज़्यादा रिफाइंड आटा (मैदा) से बनी चीज़ें सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं। क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स पोषण विशेषज्ञों की मानें तो सवाल “चावल या गेहूं” का नहीं, बल्कि किस रूप में और कितनी मात्रा में का है। सफेद चावल और मैदा की जगह अगर ब्राउन राइस और साबुत गेहूं को चुना जाए, तो दोनों ही सेहतमंद हो सकते हैं। निष्कर्ष चावल और गेहूं दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। जिनका पाचन कमजोर है, उनके लिए चावल बेहतर हो सकता है, जबकि वजन और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने वालों के लिए साबुत गेहूं अधिक लाभकारी है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर