गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन लोगों को करना चाहिए गिलोय की बेल का जूस का सेवन, आइए जानते हैं?

None 2025-06-28 19:43:50
किन लोगों को करना चाहिए गिलोय की बेल का जूस का सेवन, आइए जानते हैं?
किन लोगों को करना चाहिए गिलोय की बेल का जूस का सेवन, आइए जानते हैं? गिलोय के बारे में कौन नहीं जानता। इस बेल का हमारे आयुर्वेद में भी खास महत्व है। इसको आयुर्वेद में औषधियों का खजाना भी कहा गया है।जिसके चलते आज हम गिलोय के जूस के बारे में बात करने वाले हैं कि इस बेल के जूस का सेवन किन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। और किस समय इस बेल के जूस का सेवन करना चाहिए। तो हम आपको बता दें कि अगर आप रोज सुबह गिलोय का जूस पीते है तो आपकी सेहत में बढ़ा बदलाव आ सकता है आपकी यह छोटी-सी आदत आपको कई बढ़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। गिलोय आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि मानी जाती है। इसके ताजे पत्तों या डंठल से निकला जूस शरीर को भीतर से ताकतवर बनाने में मदद करता है। अगर आप हर सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने की आदत बना लें, तो यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन, ब्लड शुगर और स्किन के लिए भी ये काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है सुबह गिलोय का जूस पीने के फायदे। गिलोय का सेवन करने से होने वाले फायदे? इम्यूनिटी मजबूत होना गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। रोज सुबह इस जूस को पीने से यह हमें सर्दी , खासी जैसी आम बीमारियों से बचाता है और उनसे लड़ने की ताकत देता है। इसके नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती हैं। पाचन तंत्र ठीक होना गिलोय का जूस पेट की समस्याओं जैसे- गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। सुबह इसके सेवन से पेट हल्का लगता है और खाना आसानी से पचाया जा सकता है खासतौर पर आंते साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद है। ब्लड शुगर कंट्रोल करना डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय का जूस बेहद फायदेमंद है क्योंकि, यह शुगर को काबू में करता है और शुगर लेवल धीरे-धीरे कंट्रोल हो सकता है। शरीर कि अंदरुनी सफाई होना गिलोय का जूस शरीर के अंदर जमी हुई गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और मुंहासे भी कम हो जाते हैं।यह हमारे लिवर और किडनी को भी साफ रखने में मदद करता है। थकान और टेंशन न होना अगर आपको जल्दी थकान और अधिक टेंशन रहती है तो सुबह गिलोय का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि, इससे दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी आती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर