शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, आइए जानते हैं।

None 2025-07-23 19:08:22
किन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, आइए जानते हैं।
आखिर किन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, आइए जानते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल कर लेते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग लिक्विड चीजें पीना पसंद करते हैं जिनमें नारियल पानी भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीने के से भी कुछ लोगों की सेहत को नुकसान होता हैं। जी हां, आज तक आपने सिर्फ नारियल पानी के फायदे के बारे में सुना होगा, बहुत कम लोग ऐसे हैं जो नारियल पानी का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको नारियल पानी से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हैं आईए जानते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में बदलाव करने लगते हैं। इस मौसम में बॉडी को ज्यादा हाइड्रेट करने की जरूरत होती है और इसके लिए डाइट में जूस, छाछ से लेकर नारियल पानी का यूज किया जाता है। कुछ लोग नारियल पानी काफी पसंद करते हैं और सेहत के लिए बहुत अच्छा भी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी, ई, कैल्शियम और पोटेशियम से सेहत को बहुत सारा फायदा होता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए नारियल पानी नुकसान का कारण भी बन सकता है. इसमें मौजूद पोटेशियम कुछ लोगों के लिए नुकसान का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए नारियल पानी नुकसान का कारण बन सकता है। किन लोगों को नही करना चाहिए नारियल पानी का सेवन? किडनी कि बीमारी वाले रोगी जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई बीमारी हो उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम को किडनी फिल्टर नहीं कर पाता है। किडनी की बीमारी के कारण मरीजों में पहले से ही पोटेशियम और सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में नारियल पानी के कारण हाइपरकलेमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट रेट बढ़ने और घबराहट महसूस होने लगती है। डायबिटीज़ होने पर ऐसे लोग जिन्हें डायबिटिज की परेशानी है, उन्हें भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी को ग्लाइसेमिक इंडक्स और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है और इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है। उम्रदराज लोग बनाएं दूरी ज्यादा उम्र वाले लोगों को हर दिन नारियल पानी पीने से बचना चाहिए।इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे बहुत ज्यादा इसे पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे हार्ट के काम करने की क्षमता पर असर पड़ सका है। एलर्जी होने पर जिन लोगों को एलर्जी से जुड़ी परेशानी हो, उन्हें भी नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। इससे स्किन पर इचिंग, जलन या रेडनेस की समस्या शुरू हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर जिन लोगों को हाई बीपी की परेशानी है और वे इसकी दवा लेते हैं, उन्हें भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।इससे बीपी की समस्या बढ़ने का खतरा होता है। ज्यादा सेवन न करें अधिकतर लोग गर्मी के मौसम में हर दिन नारियल पानी पीते हैं लेकिन ऊपर बताए गए लोगों को इसे डेली डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। अगर आप धूप में कहीं बाहर हैं या आपको बहुत पसीना आ रहा है, तो आधा गिलास नारियल पानी पिया जा सकता है। बॉडी में पोटैशियम बढ़ने पर हाई पोटेशियम लेवल को मेडिकल भाषा में हाइपरकेलेमिया कहा जाता है. यह स्थिति हार्ट के काम करने की क्षमता में बाधा डाल सकता है। इससे हार्ट बीट असामान्य हो सकती है या कुछ मेडिकल कंडीशन वाले लोगों में गंभीर जटिलताएं भी हो सकती हैं। नारियल पानी पीने के फायदे नारियल पानी से सेहत को कई तरह के फायदे भी होते हैं। नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है। नारियल पानी ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने का काम करता है। नारियल पानी से डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। नारियल पानी वजन कम करने में सहायक होता है। नारियल पानी त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। नारियल पानी बालों के लिए फायदेमंद होता है। नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर