गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सैनिकों के सम्मान में क्या अभियान चला रही है सियासी पार्टी और क्यों ?

None 2024-02-07 19:54:02
सैनिकों के सम्मान में क्या अभियान चला रही है सियासी पार्टी और क्यों ?

लखनऊ,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन (संगठन)/प्रदेश कोआडिनेटर सुभाष मिश्र ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के चारोतरफ पाकिस्तान, चीन, भूटान, नेपाल, तथा श्रीलंका की भौगोलिक सीमायें लगती है। इस सभी देशों से केन्द्र की भाजपा सरकार की मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध यहां तक की एक छोटे से टापू मालदीप से भी नही है।

देश की सीमा पर बराबर सीमोंलघंन, घुसपैठ, फायरिंग, उग्रवाद यहां तक की दो देशां पाकिस्तान तथा चीन से तो लगातार थल, नव, और जल से आक्रमण का चौबीसां घंण्टे खतरा बरकरार है ऐसी स्थिति में देश की वाह्य तथा आंरिक सुरक्षा हेतु सशस्त्र बलों का मजबूत होना और सैन्य आधुनिकीकरण आवश्यक है। ऐसी स्थित में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में बेरोजगारी, महगाई में बे तहासा बृद्धि/लोकतत्र के स्तम्भ शिक्षा/चिकित्सा/सरकारी विभागों का निजीकरण लोकतंत्र के न्याययिक स्तम्भ मीडिया/सीबीआई/ईडी/ न्यायपालिका के दुरूपयोग की गारंटी से बची भारतीय सेना में सैनिकों सेवा शर्तो, वन रैंक-1 पेशन में विसंगतियां/ निर्धारित सेवा शर्तें पूरी कर सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन से वंचित करने, शहीद सैनिको की वीर नरियों की सैनिको की कम उम्र तथा तक कम सर्विस में शहीद हुए सैनिकों की पेंशन में कमी दिनांक 21 सितम्बर 2023 से विकलांगता पेंशन में भारी कटोती/ सेवारत/सेवानिवृत्त सैनिकों , वीर नारियों/आश्रतों की चिकित्सा सुविधा में दिनांक 01.02.2024 से परिर्वतन 15 जून 2022 से पूर्व सेना द्वारा निकाली गई भर्ती वर्ष 2020-21, 2021.2022 में नियमित सेना के लिए 1,50,000/- नवयुको जो शारीरिक लिखित/चिकित्सीय आदि सभी औपचारिकताओं को पूर्ण किये जाने के बाद चयनित नवयुको को ज्वानिंग से बंचित करने के साथ एक नई भर्ती अभियांन अग्निपथ (अग्निवीर) की चार साल के ठेके पर भर्ती की गारंटी के अभियांन की प्रतिउत्तर में राहुल गांधी की गारण्टी सस्ती/ शुलभ/ शिक्षा/ चिकित्सा/ न्याय/ रोजगार में वृद्धि/ औद्योंगीकरण/ निर्यात/ प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के साथ राहुल गांधी द्वारा मई 2014 के पूर्व की भांति सेना में सैन्य भर्ती, सेवा शतें, चिकित्सा, विकलांगता पेशंन की बहाली के साथ मोदी सरकार द्वारा 1,50,000/- नवयुको की जिनकी नियमित सेवा में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के वावजूद नियमित सेना में गारंटी के लिए ‘‘जय जवान कैम्पेन अभियानः लोकसभा 2024 का आगाज कर नवयुवकों को न्याय दिलाने हेतु पूरे देश में अभियांन शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि उल्लिखित है, कि देश में जब जब भाजपा की सरकार परोक्ष/अपरोक्ष रूप से सत्ता में आई है, सत्ता की लालच में देश का अहित किया है चाहे जनता दल के पूर्व प्रधान मंत्री श्री बी पी सिंह सरकार के समर्थन जिस समय दिनांक 8 दिसम्बर 1989 की रूबिका अपहरण की रिहाई के बदले 5 आतंकवादियों को 13.12.1989 को छोड़ा गया। आई.सी 814 इण्डियन एयर लाइन्स विमान अपहरण काण्ड के बदले खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर, उमर शेख तथा मुस्ताक जरगर को वर्तमान सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति में तत्कालीन विदेश मंत्री जशवन्त सिंह वायु सेना के विमान से एक एक लाख अमेरिकी डालर के साथ तालिबान शासित अफगानिस्तान के कन्धार में पहुँचाया गया।

19.01.1990 को 302 कश्मीरी ब्राह्मणो की हत्या उनके औरतों के साथ बलात्कार, 03 जनवरी 1990 को कश्मीर से जबरन 44000 हजार ब्राह्मण परिवार जिसमें 1,54,712 लोग पलायन को मजबूर हुए तथा 219 कश्मीरी पंण्डितो की हत्या हुयी थी। 03. मई 1999 को भाजपा शासन काल में छूड़ाने के लिए 03.05.1999 से 26 मई 1999 तक चले सैन्य अभियान जिसमें 562 सैनिकों की सहादत 1363 जख्मी हुए, जिसके बाद कारगिल सेना द्वारा वापस लिया गया।

24 सितम्बर 2002 को अक्षरधाम हमला में 32 जवानो की शहादत जिसमें 1980 सैनिक जख्मी। 02 जनवरी 2016 पठान कोट के वायुसेना स्टेशन पर आतकंवादी हमले में 07 सैनिको की शहादत तथा 25 सैनिको जख्मी/18 सितम्बर 2016 को जम्मूकश्मीर के उरी में सेना हेडक्वाटर पर सुबह 5ः30 बजे आतंकवादी हमला जिसमें 16 जवानों की शहादत। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतकंवादी हमले में केन्द्रीय सशस्त्र बलों में 40 जवानों की शहादत का मोदी सरकार ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

मिश्र ने कहा कि देश की जनता से अपील है कि जिन एक लाख पचास हजार नवयुकों की 15 जून 2022 से पूर्व जिनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी, को नियमित सेना में भर्ती कराने हेतु जन समर्थन प्रदान करने के लिए ‘‘जय जवान मूवमेन्ट मिशन लॉगिन रंपरूंंदण्पद‘‘ या 9999812024 पर मिसकाल कर नवयुको के भर्ती बहाली अभियांन का भागीदार बनें।

प्रदेश के वाइस चेयरमैन दीपक भट्ट ने बताया कि अग्नि वीर योजना एक विफल योजना है जो देश की सुरक्षा के लिए बहुत ही खतरा है मात्र 4 वर्षों की सेवा में एक सैनिक को प्रशिक्षित बनाकर वापस घर भेज देना और इस भीड़ तंत्र में छोड़ देना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी की दिल्ली में गिरफ्तारी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कर्नल रोहित चौधरी जी को कल दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने इस देश के सैनिकों के लिए अपनी आवाज उठाई थी 2019 से 2022 तक नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी एक करोड़ 50 लाख नौजवानों को नियुक्तियां नहीं मिली है यह नौजवानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है यह एक धर्म युद्ध है हिंदुस्तान के सभी पूर्व सैनिक पैरामिलिट्री फोर्सेस इस धर्म युद्ध में हमेशा कांग्रेस के साथ है।

प्रेसवार्ता में पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन श्री दीपक भट्ट, मण्डल बनारस प्रभारी मेजर एम ए अंसारी झांसी प्रभारी जितेन्द्र कुमार दोहरे लखनऊ के चेयरमैन जय प्रकाश सिंह आदि काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर