गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है सफेद तिल, आज से ही डाइट में करें शामिल।

None 2025-03-18 16:56:26
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है सफेद तिल, आज से ही डाइट में करें शामिल।
  सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है सफेद तिल, आज से ही डाइट में करें शामिल। बहुत सारी चीज ऐसी होती है जिन्हें हम अपनी डाइट में शामिल नहीं करते लेकिन उनके हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। ऐसा ही एक सफेद तिल है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो सफेद तिल को अपने डाइट में शामिल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको सफेद तिल से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं की सफेद को अपनी डाइट में शामिल करना क्यों जरूरी है। आईए जानते हैं?* बता दें कि सफेद तिल सर्दियों में मिलने वाले इम्युनिटी बूस्टर फूड्स में से एक है। ढेर सारे फायदों से भरपूर सफेद तिल का इस्तेमाल कई प्रकार की डिशेज बना कर किया जा सकता है। सफेद तिल की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में ये शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इसलिए खास सर्दियों में तिल और इससे बनी डिशेज का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे सफेद तिल को अपनी डाइट में शामिल करें। सफेद तिल से बनाए गजक वैसे तो हम सफेद तिल को कई प्रकार से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको सफेद तिल से बनने वाली एक मिठाई के बारे में बताने वाले हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। एक कप सफेद तिल को हल्का सुनहरा होने तक भुन लें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आधा कप मूंगफली ड्राई रोस्ट करें। ठंडा होने के बाद इसके छिलके निकाल कर पीस लें। ठंडे हो चुके तिल को भी मिक्सर में पीस लें। एक कप गुड़ को कढ़ाई में पिघला लें। इसमें एक चम्मच घी डालें। अच्छे से गुड़ को पिघलने दें और जब ये पिघल जाए तब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से चलाएं। एक कटोरी पानी में एक चुटकी गुड़ डाल कर चेक करें। जब ये पानी में डालते ही ऊपर उठ कर तैरने लगे तब समझें कि अब गैस बंद कर देना है। इसमें पिसी हुई सफेद तिल और मूंगफली का पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद बटर पेपर पर मिक्स की मोटी लेयर फैला लें। इसके ऊपर साबुत सफेद तिल छिड़कें। इसके चौकोर या बर्फी जैसे टुकड़े काटें। ये सफेद तिल से बनने वाली बेहद आसान सी रेसिपी है, जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है।   सफेद तिल रोल/लड्डू 250 ग्राम काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट,खजूर, 15 से 20 अंजीर, 50 ग्राम खरबूजे का बीज, 50 ग्राम सूरजमुखी के बीज, 25 ग्राम सफेद तिल लें। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और अंजीर को बारीक काट कर घी में रोस्ट कर लें। साथ में सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज और सफेद तिल भी रोस्ट करें। ठंडा होने के बाद सभी चीजों को एकसाथ पीस लें। अब पैन में घी गर्म करें और इसमें गुड़ डाल कर पिघला लें। सफेद तिल अलग से रोस्ट कर के रख लें। जब गुड़ पिघल जाए तब इसमें रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स और सफेद तिल डाल कर अच्छे से मिक्स करें। आटा की तरह गूंथते हुए एक पतला रोल जैसा तैयार करें। चाकू से कट करें। अपनी इच्छानुसार इसे लड्डू का आकार भी दे सकते हैं। पौष्टिकता से भरा सफेद तिल वाला ड्राई फ्रूट्स लड्डू या रोल तैयार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर