गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कौन है नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री ?

None 2024-03-12 15:44:31
कौन है नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री ?

चंडीगढ़, (Shah Times) । हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (bjp) के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

https://twitter.com/BJP4Haryana/status/1767484320539713796?t=P-zhLgTv6Xyjz8aTj1kY4A&s=19

इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पाँच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया। सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था।

https://twitter.com/NayabSainiBJP/status/1767475762079424993?t=IQScJL96DZBIENaFoA4BQw&s=19

नायब सिंह सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। उन्होंने बीए और एलएलबी किया हुआ है। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुकात रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद  हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया।  इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे।

नायब सिंह सैनी सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं और अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री (Haryana News CM Nayab Singh) के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर