गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कौन है राहुल गांधी और कांग्रेस का नाम आते ही संतुलन खो देता हैं ?

None 2024-01-21 17:30:32
कौन है राहुल गांधी और कांग्रेस का नाम आते ही संतुलन खो देता हैं ?

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि

मुखरघर विश्वनाथ, असम । कांग्रेस ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी का नाम आते ही संतुलन खो देते हैं और उलटे-सीधे कदम उठाना शुरू कर देते हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि  शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर आपा नहीं खोना चाहिए और शांत होकर अपना काम करते रहना चाहिए। उनका कहना था कि  गांधी की यात्रा का रूट तीन सप्ताह पहले बन गया था और उन्हें उनके रूट के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इससे पहले जब  गांधी ने दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और कई भाजपा शासित राज्यों से होती हुई, यह यात्रा गुजरी तो कहीं परेशानी नहीं हुई लेकिन असम के मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए वह गलत निर्णय ले रहे हैं। 

https://twitter.com/INCIndia/status/1748962274377867394?t=fjgP9kjuXhrecEc6DJmi1A&s=19

राहुल गांधी के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी  के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका गुवाहाटी में युवाओं के साथ 'युवा संवाद' होगा क्योंकि असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वह 22 जनवरी को नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे।

बोहरा ने कहा "आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-21jan-24/

 उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता जी और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल वह बोरदोवा थान जाएंगे, जो श्री श्री शंकरदेव का जन्मस्थान है। राहुल जी इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर