गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कौन बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार,है पूर्व आईएएस अधिकारी

None 2025-03-01 15:55:00
कौन बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार,है पूर्व आईएएस अधिकारी

अवनीश अवस्थी पद पर बने रहेंगे उन्हें लगातार एक्सटेंशन मिल रहा है. इस साल भी अवनीश अवस्थी सीएम के सलाहकार बने रहेंगे. अवनीश अवस्थी आईएएस अधिकारी हैं. वे साल 2022 में सेवा से रिटायर हुए थे. इसके बाद उन्हें सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया था.

लखनऊ (शाह टाइम्स) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल और बढ़ाने का फैसला किया गया है. नए आदेश के बाद पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी 28 फरवरी 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे. यह उनका चौथा एक्सटेंशन है. अवनीश अवस्थी योगी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह के साथ-साथ सूचना जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी एक साथ संभाल चुके हैं. आपको बता दें, पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी सीएम योगी के बेहद करीबी माने जाते हैं और उनकी सरकार में सबसे ताकतवर आईएएस अफसरों में शामिल रहे हैं।

सीएम योगी के है भरोसेमंद
1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो रहे हैं। लेकिन सीएम योगी के भरोसेमंद आईएएस होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। सलाहकार का अस्थायी पद सीएम योगी को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए बनाया गया था। पिछले साल सेवा विस्तार के बाद उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया गया था। लेकिन इस साल 28 फरवरी को उनका कार्यकाल पूरा होने के कारण एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी 28 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बने रहेंगे। इस विस्तार को एक रूटीन प्रक्रिया बताया जा रहा है।

https://www.shahtimesnews.com/biden-tried-to-bring-someone-else-to-power-in-india-trump-said/

2022 में अपर मुख्य सचिव के पद से हुए रिटायर
रिटायर्ड आईएएस और सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ था। उन्होंने 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस बने। अवनीश अवस्थी यूपी के ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद (अयोध्या), मेरठ और गोरखपुर के जिलाधिकारी समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह सितंबर 2005 से जनवरी 2009 तक यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर रह चुके हैं। अवनीश 2022 में अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए। जहां उन्होंने गृह और सूचना जैसे कई विभागों का प्रभार संभाला। वह सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद आईएएस अधिकारी रहे हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर