गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मल्लिकार्जुन खडगे ने क्यूं कहा की हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव कर रहे है मोदी

None 2024-05-25 20:50:59
मल्लिकार्जुन खडगे ने क्यूं कहा की हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव कर रहे है मोदी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जब भी कांग्रेस की सरकार रही, हिमाचल को बराबर महत्व मिला।

रोहड़ू,(Shah Times)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जब भी कांग्रेस की सरकार रही, हिमाचल को बराबर महत्व मिला। हिमाचल निर्माता डा यशवंत सिंह परमार जी से लेकर वीरभद्र सिंह जी तक ने हिमाचल को चमकाने का काम किया।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी ने 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाया।

नया हिमाचल खड़ा हुआ और आज कांग्रेस की सरकार राज्य के विकास को रफ़्तार दे रही है।लेकिन आज भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश के साथ जो सौतेला व्यवहार हो रहा है, वो शर्मनाक है। पिछले दिनों हिमाचल में बाढ़ आई, मुझे तस्वीरें याद है। मैं रोज़ मुख्यमंत्री से बात करता था। कैसे सड़कें टूट गई थी। मकान गिर रहे थे। पुल टूट रहे थे।

जगह-जगह पर्यटक फंसे हुए थे। राज्य की सरकार ने आपदा से नुक़सान का आकलन किया और केंद्र की भाजपा सरकार से ₹10,000 करोड़ के पैकेज की मांग की।लेकिन मोदी जी को हिमाचल का दुख दिखाई नहीं दिया। हमने पैसे माँगे, पर मोदी जी हिमाचल की जनता की झोली में केवल पत्थर डाले।

वहीं कांग्रेस सरकार ने अपने पैसे से ₹4,500 हज़ार करोड़ का विशेष पैकेज दिया।मोदी जी ने अग्निवीर योजना 4 साल के बाद ट्रेनिंग देकर घर वापिस भेजने के लिए लागू की है। कांग्रेस की सरकार के दौरान सेना में परमानेंट नौकरी मिलती थी, उनको पेंशन मिलता था, हर सहूलियत मिलती थी।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-25-may-24

मोदी जी ने सब साफ कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन (OPS) लागू करी। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनते ही, कांग्रेस द्वारा चालू की गई पुरानी पेंशन (OPS) को बंद कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर