शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ममता बनर्जी ने क्यों कहा, आज लोकतंत्र के लिए एक काला, भयावह दिन है

None 2023-10-04 12:59:55
ममता बनर्जी ने क्यों कहा, आज लोकतंत्र के लिए एक काला, भयावह दिन है

कृषि भवन में धरना देने वाले तृणमूल नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, "अब केंद्र सरकार (Central government) बंगाल (Bengal) की आवाज को दबाने के लिए सभी हदें पार कर चुकी है।"

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "आज लोकतंत्र के लिए एक काला, भयावह दिन है, एक ऐसा दिन जब भाजपा ने बंगाल के लोगों के प्रति अपने तिरस्कार, गरीबों के अधिकारों की उपेक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के पूर्ण परित्याग का खुलासा किया।"
उन्होंने कहा, "सबसे पहले, निर्दयतापूर्वक बंगाल के गरीबों के लिए महत्वपूर्ण धनराशि रोक दी और जब हमारा प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्वक विरोध करने और हमारे लोगों की दुर्दशा पर ध्यान आकर्षित करने के लिए दिल्ली पहुंचा, तो उनके साथ पहले राजघाट पर और फिर कृषि भवन (Agricultural building) में क्रूरता की गई।''

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1709270890914213984?t=VudC0u2At-568oJ7ToPyBA&s=19

मुख्यमंत्री ने कहा, ''भाजपा (BJP) की मजबूत भुजा के रूप में कार्य करते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बेशर्मी से हमारे प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिन्हें जबरन हटा दिया गया और आम अपराधियों की तरह पुलिस वैन में ले जाया गया, क्योंकि उन्होंने सत्ता के सामने सच बोलने का साहस किया।''

ममता बनर्जी ने कहा, "उनके अहंकार की कोई सीमा नहीं है और उनके अभिमान और अहंकार ने उन्हें अंधा कर दिया है।"

काबिले जिसके है केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) से मुलाक़ात नहीं होने पर कृषि भवन (Agricultural building) में धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार देर शाम हिरासत में लिया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

तृणमूल नेताओं ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें मिलने का समय दिया था, इसके बावजूद उनसे मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ हमारी मुलाक़ात तय थी, हम लोगों ने उनका इंतजार किया लेकिन उसके बाद हमसे कहा गया कि वह हमसे मुलाकात नहीं कर पाएंगी। केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात नहीं होने पर तृणमूल नेताओं का एक समूह धरने पर बैठ गया जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन (Sadhvi Niranjan) ने तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आज ढाई घंटे का समय व्यर्थ गया। आज तृणमूल के सांसदों की प्रतीक्षा करते करते शाम आठ बजकर 30 मिनट में कार्यालय से निकली हूं। मेरी जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बंगाल के मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में शाम 6 बजे मिलने का समय लिया था।"

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, बाद में वे तृणमूल के कार्यकर्ताओं को जनता बताकर मिलाना चाह रहे थे, जो की कार्यालय की व्यवस्था के विरुद्ध था। वे मुलाकात के लिए के तय विषयों से भी पीछे हट गए, क्योंकि उनका उद्देश्य भेंट करना नहीं था, उनकी मंशा राजनीति करने की थी। तृणमूल नेताओं द्वारा की गई यह घटना अत्यंत शर्मनाक है।”

वहीं तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने केंद्रीय मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा “आप झूठ बोल रही हैं। आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया। आपने सभी नामों की जांच की। हमें प्रवेश करने की अनुमति देने से पहले हर एक की जांच की गई। हमें तीन घंटे तक इंतज़ार कराया फिर पीछे दरवाज़े से भाग गईं।”

इससे पहले तृणमूल सांसदों, विधायकों और राज्य के मंत्रियों तथा समर्थकों सहित मनरेगा श्रमिकों के साथ आज यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। बाद में, उन्होंने कृषि भवन में स्थित ग्रामीण विकास मंत्रालय तक मार्च निकाला, जहां केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात करने का उनका कार्यक्रम था।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर