गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76741.82 ▲ 0.31%
BITCOIN $62740 ▲ 1.17%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर क्यों पूनम पांडे ने फैलाई मौत की खबर ?

None 2024-02-03 14:44:02
आखिर क्यों पूनम पांडे ने फैलाई मौत की खबर ?

मुंबई । कंट्रोवर्शियल मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन (cervical cancer vaccine) की जागरुकता के लिए फैलाई मौत की खबर ।पूनम पांडे के फर्जी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को इस वक्त हैरान किया है और कई सदमे में हैं।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) की फर्जी मौत की खबर ने 2 फरवरी की सुबह-सुबह हर किसी को गम में डाल दिया। सूत्र के हवाले से एक्ट्रेस को लेकर चौंकाना वाली खबर मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जिंदा हैं। पूनम पांडे (Poonam Pandey) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर ही उनके कथित मौत की खबर शेयर की गई, जिसके बाद हर तरफ जैसे तूफान सा मच गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इस पोस्ट में बताया गया कि पूनम (Poonam ) का निधन सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) की वजह से हो गया और इस वक्त उनके अपने सदमे में हैं। सदमा तो हर किसी को लगा क्योंकि दो दिन पहले तक पब्लिक इवेंट में ग्लैमरस और हेल्दी दिख रहीं पूनम को अचानक सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer) ने निगल लिया, इसे लेकर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा।

सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज़ और पब्लिक उनके लिए दुख जताते दिखे वहीं काफी लोगों ने इसे फेक और पूनम का अगला स्टंट भी बताया। हालांकि खबर आई कि उनके मैनेजर ने पूनम के निधन की खबर को कन्फर्म किया है, लेकिन उनकी डेड बॉडी किस हॉस्पिटल में है, इसे लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपनी मौत की खबर जान बूझकर एक खास मकसद से फैलाई है। सूत्र ने कहा, 'पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) की वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए अपनी मौत की खबर फैलाई है, उसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया, जिसके वैक्सीन को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। उसी वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए पूनम ने इस तरह की खबर फैलाई है।'

https://www.instagram.com/reel/C24MBqzNQDD/?igsh=d3Mwa3pyNDR6dmxj

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर