गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सऊदी सरकार ने हज से पहले 3 लाख लोगों को मक्का से क्यों निकाला ?

None • 2024-06-11 08:18:15
सऊदी सरकार ने हज से पहले 3 लाख लोगों को मक्का से क्यों निकाला ?

हज के दौरान भीड़ का प्रबंधन करना एक महत्वपूर्ण विषय है सुरक्षा बलों और पुलिस ने हज से पहले मक्का से अनधिकृत तीर्थयात्रियों को हटाने के लिए ऑपरेशन चलाया है।

~ Neelam Saini

मदीना,(Shah Times)। सऊदी अरब ने इस साल के हज से ठीक पहले मक्का से तीन लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को निकाल दिया है, जिनके पास हज के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं था।

शनिवार को सऊदी अफसरों ने बताया कि सुरक्षा बलों और पुलिस ने हज से पहले मक्का से अनधिकृत तीर्थयात्रियों को हटाने के लिए ऑपरेशन चलाया है। सऊदी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि हज के दौरान भीड़ का प्रबंधन करना एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि पिछले साल हज के लिए 18 लाख लोग आए थे। इस साल ये संख्या 19 से 20 लाख तक पहुंच सकती है।

दरअसल आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि बीते कुछ दिनों में ग्रैंड मस्जिद और काबा से ऐसे 1,53,998 विदेशियों को निकाला गया है, जो आवश्यक हज वीजा के बजाय पर्यटक वीजा पर आए थे। इनके अलावा भी सऊदी अधिकारियों ने 1,71,587 लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग सऊदी अरब में रहते हैं लेकिन मक्का के निवासी नहीं हैं और बिना हज परमिट के मक्का में आए हुए थे। इस सप्ताह हजयात्रा 14 जून से शुरू हो रही है।

बिना रजिस्ट्रेशन के आए लोगों की वजह से भीड़ हो जाती है और इसकी वजह से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। साल 2015 में शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान हुई भगदड़ में करीब 2,300 लोग मारे गए थे, इसलिए प्रशासन बिना हज परमिट वाले लोगों को एंट्री नहीं दे रही है। मक्का के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक 13 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड हज यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके थे। ये संख्या 20 लाख के करीब तक पहुंच सकती है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर